फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' की स्क्रीनिंग पर फैंस को वेव करते हुए नजर आए रणबीर कपूर, 'बाबा' ने जमाई रौनक

Thu, 28 Jun 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju screening
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' रिलीज होने में महज कुछ ही वक्त बचा है। ऐसे में पूरी स्टारकास्ट फिल्म को हिट कराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस बीच बुधवार को बॉलीवुड के सितारों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें सभी दिग्गज एक्टर्स पहुंचे। फिल्म में लीड रोल निभा रहे रणबीर कपूर कार से ही फैंस को वेव करते हुए नजर आए तो बाकी स्टार्स ने भी फैंस को आकर्षित करने को मौका नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन

2 of 5
sanju screening
'संजू' फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में यशराज स्टूडियो में रखी गई थी। इस मौके पर रणबीर के अलावा संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ पहुंचे थे। इसके साथ ही सोनी राजदान, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, मनीषा कोइराला, देविड धवन, दिव्या खोसला कुमार और फेमस एक्ट्रेस नीतू कपूर भी पहुंचीं। 
विज्ञापन

3 of 5
sanju screening
फिल्म को देख चुके लोगों ने इसे बेहतरीन फिल्म करार दिया है। इंटरनेट यूजर्स जहां रणबीर के लुक की तारीफ कर रहे हैं वहीं बाकी के किरदारों ने भी बॉलीवुड सेलेब्स का दिल जीत लिया है।सेलेब्स का मानना है कि 'संजू' के हिट होने की एक बड़ी वजह यह भी है कि पिछले कुछ सालों में बनी तमाम बड़ी बायोपिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब नहीं हुई हैं।

4 of 5
sanju screening
दिलचस्प बात यह है कि 'संजू' फिल्म में संजय दत्त का केमियो है। वह स्क्रीन पर रणबीर के साथ एक गाने में नजर आएंगे। इसके अलावा परेश रावल और विकी कौशल की परफॉरर्मेंस भी जोरदार है। ‘संजू’ के ट्रेलर को भी आॅडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju screening
फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल, जिम सरभ भी हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें