फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की बायोपिक की रिलीज डेट आई, नाम तय होना बाकी

Fri, 02 Jun 2017 12:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
संजय दत्त की बायोपिक में रनबीर कपूर
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त पर बन रही बायोपिक का भले ही नाम अभी अनाउंस नहीं किया गया हो लेकिन इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज हो रही है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।
विज्ञापन


तरन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'संजय दत्त की बायोपिक 30 मार्च 2018 को रिलीज हो रही है। राजकुमार हिरानी डायरेक्टर हैं और रनबीर कपूर एक्टर।' उन्होंने इसके साथ एक नोट भी लिखा, 'टाइटल अभी तक नहीं आया है।'

फिल्म में रनबीर कपूर संजय दत्त का रोल निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा परेश रावल- सुनील दत्त, मनीषा कोइराला- नरगिस, दिया मिर्जा- मान्यता के किरदार में दिखेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि संजय दत्त ने राजकुमार को खुद ही रनबीर को उनका किरदार निभाने को कहा था। समय-समय पर रनबीर की संजय के लुक में तस्वीरें सामने आती रही हैं जिन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें