फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: अस्पताल में शूटिंग करते दिखे रणबीर कपूर, 'एनिमल' के सेट से वायरल हुआ वीडियो

Fri, 24 Mar 2023 05:43 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा कर रहे हैं। रणबीर कपूर को हाल ही में अस्पताल में स्पॉट किया गया है जहां वो फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा कर रहे हैं। रणबीर कपूर को हाल ही में अस्पताल में स्पॉट किया गया है जहां वो फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। इस फिल्म में रणबीर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। रणबीर का वीडियो एक्टर के फैन पेज पर अपलोड किया गया है। वीडियो में रणबीर नही अस्पताल में नजर आ रहे हैं। रणबीर ब्लू कलर के आउटफिट में बड़े बालों और दाढ़ी के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक्टर का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रणबीर के वीडियो पर फैंस जम कर कमेंट कर रहे हैं। एक्टर का नया अवतार उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'रणबीर इसमें कबीर सिंह की तरह लग रहे हैं'। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या कबीर सिंह से कोई कनेक्शन है'। तो वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ब्लॉक बस्टर हिट होने वाली है'।

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म का पहला पोस्ट इस साल जनवरी में रिलीज किया गया था। पोस्टर में रणबीर का खूंखार अवतार देखकर दर्शक हैरान रह गए थे। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एनिमल इस साल 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी तो वहीं, रणबीर हाल ही में लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार मे नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अबतक 119.29 करोड़ कि कमाई कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: अगले मिशन की तैयारी में हैं कार्तिक आर्यन, सोशल मीडिया पर दिखाई नए प्रोजेक्ट की झलक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें