फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेशरम' के फ्लॉप होने पर रणबीर ने खोला मुंह

Mon, 28 Oct 2013 11:46 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर ने पहली बार 'बेशरम' की असफलता पर मुंह खोला है। उन्होंने फिल्म फ्लॉप होने के कारण गिनाए हैं।
विज्ञापन


'बेशरम' की असफलता ने रणबीर कपूर को काफी अचंभित कर दिया है। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद कई दिनों तक तो रणबीर मीडिया से ही दूर हो गए।

वो इस फिल्म की असफलता का गम दूर करने के लिए एक लंबी छुट्टी पर भी चले गए। लेकिन फिर भी कपूर खानदान के इस लाड़ले चिराग को कभी तो फिल्म के बारे में मुंह खोलना ही था।
विज्ञापन


अब रणबीर कपूर ने ये बता ही दिया है कि 'बेशरम' क्यों फ्लॉप हुई। रणबीर कपूर ने कहा है कि फिल्म की असफलता केवल हीरो पर ही निर्भर नहीं है।

उन्होंने कहा है कि ये फिल्म फ्लॉप होने का कारण केवल में ही नहीं हूं बल्कि पूरी टीम है। क्योंकि फिल्म असफलता या सफलता की जिम्मेदारी पूरी टीम की होती है। वैसे बता दें कि इस फिल्म में न सिर्फ रणबीर बल्कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी थीं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें