रणबीर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा के उन सितारों में से हैं, जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में सार्वजनिक तौर पर ज्यादा बोलने से बचते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने फिल्म निर्माता करण जौहर के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनने के बाद करीना कपूर भी हैरान रह गई हैं। इस दौरान करीना ने रणबीर से सवाल किया कि बहुत से लोग कपूर खानदान के बारे में जानना चाहते हैं। उन्होंने पूछा कि परिवार में सबसे ज्यादा गॉसिप कौन करता है।
इसे भी पढ़ें- Horror film festival: डरावनी फिल्मों का मुंबई में लगा सबसे बड़ा मेला, इन तीन फिल्मों ने सबसे ज्यादा उड़ाए होश
गॉसिप के मामले में खराब से छवि
इसके जवाब में रणबीर ने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि गॉसिप के मामले मेरी और तुम्हारी छवि काफी खराब हो गई है और यह सब करण जौहर के कारण हुआ है। मुझे लगता है वह बहुत ही अकेला और ईर्ष्यालू है, क्योंकि इसके लिए हर कोई उसपर ही इल्जाम लगाता है। उसे कोई कंपनी चाहिए, इसलिए उसने हमारा नाम लेना शुरू कर दिया'।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें रणबीर तू झूठी मैं मक्कार के बाद बहुत जल्द रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म से रणबीर का पहला लुक भी सामने आया था, जिसमें वह काफी डरावने से लग रहे थे। इस फिल्म रणबीर का किरदार अन्य फिल्मों की अपेक्षा अलग होने वाला है।