फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली को बताया कठोर निर्देशक, कहा- वह हमें मारते थे और गालियां देते थे

Wed, 15 Dec 2021 06:49 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार राज कपूर का 14 दिसम्बर को जन्मदिन होता है और इस बार उनके पोते रणबीर कपूर ने बड़े ही खास अंदाज अपने दादा जी का जन्मदिन मनाया। रणबीर कपूर ने अपने दादा के जन्मदिन के मौके पर उनकी बायोग्राफी ‘राज कपूर: द मास्टर एक वर्क लॉन्च की।
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार राज कपूर का 14 दिसम्बर को जन्मदिन होता है और इस बार उनके पोते रणबीर कपूर ने बड़े ही खास अंदाज अपने दादा जी का जन्मदिन मनाया। रणबीर कपूर ने अपने दादा के जन्मदिन के मौके पर उनकी बायोग्राफी ‘राज कपूर: द मास्टर एक वर्क लॉन्च की। इस दौरान रणबीर कपूर ने मीडिया चैनल से खास बातचीत की और उनके सामने कई पुरानी यादें ताजा की। उन्होंने अपने पिता और दादा के फिल्मी करियर पर भी ढ़ेर सारी बातचीत कीं।

विज्ञापन


संजय लीला भंसाली को लेकर किया खुलासा

रणबीर कपूर ने इस दौरान अपने शुरुआती करियर पर भी बातचीत की। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि जब वो संजय लीला भंसाली की प्रॉडक्शन कंपनी में काम करते थे तो संजय लीला भंसाली उन्हें काफी गाली देते थे और उन्हें मारते भी थे। दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार अपने दादा की बुक लॉन्च के मौके पर रणबीर कपूर ने अपनी पीढ़ी के फिल्मकारों को लेकर बातचीत की।

रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने कहा मैं घंटों तक घुटनों पर बैठता था

रणबीर कपूर ने आज के दौर के फिल्म मेकर्स को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, ‘आज के निर्माता सिर्फ व्यावसायिक पहलू के पीछे भागते हैं, जब मैं असिस्टेंट के रूप में संजय लीला  भंसाली के साथ काम करता था तब मैं घंटों-घंटों घुटनों पर बैठा रहता था। वो हमें मजबूत बनाने और दुनिया के सामने खड़े होने के लिए मारते थे और गालियां देते थे’। अपने दादा राज कपूर और पिता को लेकर भी रणबीर कपूर ने कई राज खोले।
विज्ञापन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट के साथ आएंगे नजर

रणबीर कपूर की आगामी फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही अपनी लेडी लव आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ मे काम करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने रणबीर कपूर की पहली झलक उनके प्रशंसकों के साथ साझा की। आयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र एक मल्टीस्टारर फिल्म है और रणबीर का इस फिल्म में किरदार उनके अन्य किरदारों से बिलकुल अलग है। 15 दिसम्बर को फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। पहली बार आलिया और रणबीर स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें