फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: एनिमल के लिए रणबीर कपूर ने घटाई फीस, जानें अभिनेता ने क्यों उठाया यह कदम?

Sat, 30 Sep 2023 11:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर प्रति फिल्म करीब 70 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन एनिमल के लिए उन्होंने अपनी फीस 50 फीसदी कम कर दी।
विज्ञापन
एनिमल-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर स्टारर एनिमल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे। हाल ही में रणबीर के जन्मदिन पर निर्माताओं ने आगामी फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस बीच अभिनेता को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर ने एनिमल के लिए कम पैसे चार्ज किए हैं।

विज्ञापन

Anil Sharma: 'गदर 2' में संगीत का उपयोग करने के लिए उत्तम सिंह की अनुमति की जरूरत नहीं, अनिल शर्मा का बड़ा बयान

एनिमल के लिए घटाई फीस!
रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर प्रति फिल्म करीब 70 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन एनिमल के लिए उन्होंने अपनी फीस 50 फीसदी कम कर दी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर ने प्रोड्यूसर्स- भूषण कुमार और प्रणय रेड्डी वांगा को सपोर्ट करने के लिए ऐसा किया। पोर्टल के मुताबिक रणबीर कपूर एनिमल के लिए 30-35 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। अभिनेता द्वारा कम की गई फीस की राशि उनकी फिल्म को बेहतर बनाने पर खर्च की गई है। अगर पैसे के मामले में एनिमल अच्छा प्रदर्शन करती है तो अभिनेता को मुनाफे में हिस्सा मिलेगा।

फिल्म में दिखेंगे ये सितारे
बता दें कि रणबीर बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। इन वर्षों में उन्होंने ये जवानी है दीवानी, संजू, तमाशा और ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा जैसी हिट फिल्में दी हैं। अभिनेता को आखिरी बार श्रद्धा कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्म यानी एनिमल की बात करें तो इसमें रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल भी हैं।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
एनिमल के लिए रणबीर और संदीप का पहली बार साथ आए हैं। आगामी एक्शन-क्राइम फिल्म पिता-पुत्र के रिश्ते की कहानी बताती है। इस फिल्म को एक दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा कारोबार कर सकती है।
Vicky Kaushal: रणबीर कपूर के अभिनय प्रदर्शन के मुरीद हुए विक्की कौशल, बोले- उन्होंने पर्दे पर मर्दानगी को...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें