फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 18: जब तीन शेरों के बीच घिर गए थे रणबीर, ऐसे कठिन हालातों में किया था आलिया को प्रपोज; सुनाया किस्सा

Thu, 29 Oct 2026 04:23 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। 
  • हाल ही में वे फिल्म के प्रमोशन के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचे थे। 
  • इस दौरान एक्टर ने आलिया को प्रपोज करने का एक बड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया। 
विज्ञापन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी काफी खास है। 'कौन बनेगा करोड़पति' में रणबीर ने अमिताभ बच्चन के सामने एक ऐसा किस्सा सुनाया, जो रोमांटिक होने के साथ डरावना भी है। जानिए एक्टर ने क्या कहा। 
विज्ञापन


आलिया को प्रपोज करने के लिए रणबीर ने बनाया था खास प्लान
रणबीर कपूर हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आए। यहां उन्होंने आलिया भट्ट को प्रपोज करने से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया। रणबीर ने बताया कि साल 2022 में केन्या के मसाई मारा घूमने के दौरान उन्होंने आलिया को शादी के लिए प्रपोज करने का फैसला किया था।

रणबीर ने कहा, 'मैंने पहले से ही जो गाइड है, उनको एक टिप दे दी थी कि आप कहीं जाके रोक देना बीच जंगल में। मैं एक अंगूठी लाया था कि मैं अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज करूंगा और आप दूर से फोटो खींचना क्योंकि लड़कियों को फोटो का बहुत शौक होता है। इंस्टाग्राम पर डालने का, तो मैंने सोचा कि ये बहुत जरूरी है आलिया के लिए। 
विज्ञापन
Trending Videos

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
तीन शेरों को देखकर रणबीर की हो गई थी हालत खराब
रणबीर की यह बात सुनकर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसे खास पल का कोई सबूत तो होना ही चाहिए। इस पर रणबीर ने बताया कि उनके पास अंगूठी तो थी, लेकिन उस वक्त कुछ ऐसा हुआ, जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।

रणबीर ने कहा, 'वहां से करीब 100 फीट की दूरी पर तीन शेर खड़े थे। मेरी शेरनी मेरे सामने खड़ी थी और मैं चूहे की तरह घुटनों पर बैठकर उससे पूछ रहा था, 'बेबी, क्या तुम मुझसे शादी करोगी?'

रणबीर ने आगे कहा कि यह उनकी जिंदगी के सबसे खास और अजीब अनुभवों में से एक था, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे।

देखें वीडियो -
विज्ञापन

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-राहा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
कैसे शुरू हुई थी रणबीर-आलिया की लव स्टोरी
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी।
  • कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अप्रैल 2022 में शादी कर ली।
  • नवंबर 2022 में उनके घर बेटी राहा का जन्म हुआ।  

ये भी पढ़ें- कॉफी विद करण: जान्हवी के मजाक पर नाराज हुए लोग, तारा पर तंज कसने का आरोप; वीर पहाड़िया से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें