फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' की कौशल्या ने शेयर की रणबीर कपूर के साथ तस्वीर, बताईं तीन महत्वपूर्ण बातें; लिखा- 'लव यू आरके'

Fri, 13 Mar 2026 11:14 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor With Indira Krishnan: फिल्म 'रामायण' में कौशल्या का किरदार निभाने वालीं इंदिरा कृष्णन ने आज सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही एक खास तस्वीर भी शेयर की है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर और इंदिरा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभीनेता रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच आज 'रामायण' में माता कौशल्या का किरदार निभाने वाली इंदिरा कृष्णन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रणबीर कपूर के साथ एक खास पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि दोनों किसी फिल्म की शूटिंग एक साथ कर रहे हैं। शायद वह फिल्म 'रामायण' हो। 

विज्ञापन

इंदिरा का पोस्ट
इंदिरा कृष्णन ने आज इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ एक बहुत प्यारी फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने खास मैसेज लिखा, 'ये लीजिए... किसी भी एक्टर के लिए तीन सबसे जरूरी चीजें हैं- असली अनुभव, कल्पना और दूसरों की भावनाओं को समझना। क्या मुझे और कुछ कहने की जरूरत है? 

इंदिरा ने की रणबीर कपूर की तारीफ
इंदिरा ने इसी पोस्ट में आगे रणबीर की जमकर तारीफ की और लिखा, 'लव यू आरके, चमकते रहो। तुम एक ऐसे अभिनेता हो, जिसकी कमाल की एक्टिंग ने हर फिल्म को अपना बना लिया है। तुम्हारे साथ आज बहुत अच्छा समय बीता। टिप्स देने के लिए फिर से थैंक यू। जल्द ही फिर मिलते हैं।'
विज्ञापन

'रामायण' में नजर आएंगी इंदिरा कृष्णन
'एनिमल' में रश्मिका मंदाना की मां का किरदार निभाने के बाद अब इंदिरा कृष्णन निर्देशक नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म 'रामायण' में कौशल्या की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म दो भाग में बनेगी, जिसका पहला भाग 2026 की दीवाली और दूसरा भाग 2027 की दीवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर के अलावा फिल्म में अरुण गोविल (दशरथ), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण) और सनी देओल (हनुमान) भी अहम भूमिका में हैं। 

यह भी पढ़ें: तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'चढ़दी कला'; जानें क्या है इसका मतलब

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें