फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे चिंटू जी का नाम; कपूर परिवार ने कॉपीराइट के लिए किया अदालत का रुख

Fri, 13 Mar 2026 10:58 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Copyright On Rishi Kapoor Name: दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के नाम का इस्तेमाल कमर्शियल लाभ के लिए कोई भी कपूर परिवार की अनुमति के बिना नहीं कर सकेगा। इसके लिए परिवार ने कानूनी कदम उठाया है। 
विज्ञापन
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ neetu54
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूर परिवार ने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के नाम और विरासत को बचाने के लिए कानूनी कदम उठाया है। परिवार के इस कदम के बाद कोई भी बिना इजाजत लिए दिवंगत एक्टर के नाम का कमर्शियल इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। इससे चिंटू जी के नाम के गलत इस्तेमाल पर भी रोक लगेगी।

विज्ञापन

परिवार की अनुमति लेना अनिवार्य होगा
दिवंगत अभिनेता के नाम व व्यक्तित्व प्रतीक का कमर्शियल या सार्वजनिक इस्तेमाल से पहले उनके परिवार से इजाजत लेना अनिवार्य होगा। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र से यह पता चला है कि परिवार ने हाल ही में एक्टर के नाम को कॉपीराइट करने की परमिशन ली है, जिससे यह पक्का हो गया है कि कोई भी व्यक्ति या संस्था अगर प्रोफेशनल, कमर्शियल या पब्लिक तौर पर ऋषि कपूर के नाम, छवि या व्यक्तित्व प्रतीकों का इस्तेमाल करना चाहता है तो उसे परिवार से पहले अनुमति लेनी होगी।

OTT Releases: इस वीकएंड ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का जबर्दस्त छौंका; रिलीज होंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज
विज्ञापन

2020 में ऋषि कपूर ने कहा दुनिया को अलविदा
कॉपीराइट के अनुसार, अगर कोई ऋषि कपूर के नाम का इस्तेमाल करना चाहता है या किसी भी तरह से इसका जिक्र करना चाहता है, तो उसे परिवार से पहले इजाजत लेनी होगी। हिंदी सिनेमा के सबसे जाने-माने स्टार्स में से एक ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। 

व्यक्तित्व प्रतीकों की सुरक्षा के लिए कई हस्तियों ने उठाया कदम
बता दें कि हाल के वर्षों में कई सेलिब्रिटी और पब्लिक हस्तियों ने अपनी विरासत से जुड़े नाम, तस्वीरों और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी को बचाने के लिए कानूनी कदम उठाए हैं। ऐसे कदम अक्सर बिना इजाजत के कमर्शियल इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाए जाते हैं, जिसमें मर्चेंडाइजिंग, ब्रांड एसोसिएशन या ऐसे प्रोजेक्ट शामिल हैं, जो बिना मंजूरी के किसी पब्लिक हस्ती की पहचान का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें