फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: रामायण में हुई साउथ की इस मशहूर अभिनेत्री की एंट्री, नाम जानकर फैंस हो जाएंगे खुश

Tue, 12 Nov 2024 12:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म रामायण को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शोभना नजर आने वाली हैं। हालांकि, उनके किरदार के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण की चर्चा बहुत लंबे समय से चल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का आधिकारिक पोस्टर जारी किया गया था, जिसे देखकर प्रशंसकों का उत्साह और भी अधिक बढ़ गया था। अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

शोभना - फोटो : इंस्टाग्राम- शोभना
रामायण में नजर आएंगी ये अभिनेत्री
फिल्म में यश के अलावा एक और दक्षिण भारतीय कलाकार भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री शोभना भी नजर आने वाली हैं। आगामी फिल्म में वह किस किरदार में दिखेंगी, फिलहाल इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। फिल्म से उनका नाम जुड़ने के बाद रामायण की स्टारकास्ट अब और भी अधिक प्रभावशाली दिखने लगी है।
Ajay Devgn: अजय देवगन ने की जॉनी लीवर की जमकर तारीफ, बताया, किस फिल्म के लिए नहीं लिए एक भी पैसे
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं, साई पल्लवी फिल्म में माता सीता के किरदार में हैं। उनके अलावा फिल्म में यश भी हैं, जो रावण के रूप में दिखेंगे। फिल्म को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसमें सनी देओल भी नजर आने वाले हैं। भले ही फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स में कई तरह के दावें किए जा रहे हैं, मगर अब तक मेकर्स ने स्टारकास्ट को लेकर किसी भी प्रकार का आधिकारिक एलान नहीं किया है। 
Amaran Box Office Collection Day 12: वीकएंड के बाद औंधे मुंह गिरी 'अमरन', 12वें दिन कमाई में आई भारी गिरावट

कौन हैं शोभना?
शोभना मलयालम सिनेमा में काम करने वाली अभिनेत्री हैं। वह हिंदी, कन्नड़, तमिल और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मणिचित्राथजु और मित्र जैसी फिल्मों में उनकी अदाकारी की दर्शकों ने खूब  तारीफ की थी। वह दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। अभिनय के अलावा वह भरतनाट्यम नृत्य में भी पारंगत हैं।
Alia Bhatt: नाग अश्विन ने निकाल दी आलिया के गुब्बारे की हवा, पीआर टीम के झूठ पर ये बोले ‘कल्कि’ के निर्देशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें