फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर दीपिका के हैं या कैटरीना कैफ के?

Wed, 29 May 2013 12:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं जो अपनी फिल्मों के साथ अपने अफेयर के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों वह एक साथ दो अफेयर हैंडल कर रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि रणबीर कपूर इन दिनों दीपिका पादुकोन के साथ हैं या कैटरीना कैफ के।
विज्ञापन


दीपिका और रणबीर में गहरे अफेयर के बाद ब्रेकअप हो गया था। लेकिन 'ये जवानी है दीवानी' के दौरान वह फिर से करीब आए। कहा तो यह तक गया कि इन दोनों में दोबार प्यार हो गया।

इस फिल्म में एक दृश्य भी है जिसमें दीपिका पादुकोन, रणबीर कपूर से कहती हैं कि मुझे तुमसे प्यार हो जाएगा, फिर से। रणबीर और दीपिका में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अच्छी ट्यूनिंग दिखी।
विज्ञापन


लोग यह कयास लगाने लगे कि रणबीर और दीपिका में फिर से अफेयर हो गया। हालांकि दोनों ही एक-दूसरे को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हैं।

दीपिका के साथ इधर रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ भी रोमांस कर रहे हैं। पिछले महीने की ही बात है जब कैटरीना कैफ रणबीर कपूर से मिलने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गयी। वह दोनों एक साथ कई घंटे वैन में रहे।

फिर रणबीर कपूर, करन जौहर की पार्टी में कैटरीना कैफ के साथ आएं। एक ही कार में आने के बाद वह दोनों अकेले में ही व्यस्त रहे। इस दौरान उन्होंने दीपिका से मिलने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन


रणबीर कपूर के इस दोहरे व्यवहार की वजह से उनके चाहने वाले यह जानना चाहते हैं कि रणबीर कपूर दीपिका पादुकोन के हैं या कैटरीना कैफ के।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें