रणबीर कपूर को घरवालों ने शादी की डेडलाइन दे दी है। लेकिन यह शादी कैट से होगी या किसी और से यह अभी तय नहीं है।
एक टीवी शो की शुटिंग के दौरान यह बातें रणबीर कपूर ने बताई। कि '2015 तक उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है पर 2016 की डेडलाइन उन्हें मिल चुकी है।'
पापा ऋषि कपूर और मम्मी नीतू कपूर ने रणबीर को डेडलाइन दे दी है। हालांकि अब दुल्हन कटरीना होंगी या नहीं यह अभी तय नहीं है। क्योंकि जबसे नीतू कपूर ने अपनी फैमिली फोटो से कैट को क्रॉप किया है, यह तो पक्का हो गया है कि रणबीर-कैट के रिश्ते को अभी भी फैमिली अप्रूवल नहीं मिला है।
रणबीर ने शादी के सवाल पर अपनी फिल्म 'ये जवानी दिवानी है' के डॉयलाग जोड़ कर पूरे फिल्मी अंदाज में कहा, 'मतलब 2016 के बाद थोड़ा हक्का नूडल्स, टंगड़ी कबाब और कीमा पाव तो नहीं मिलने वाला।' रणबीर ने ये बातें एक टीवी शो के शूट के दौरान कहीं।