फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 'रणबीर को मारने की कोशिश कर रही हैं कैटरीना'

Mon, 05 Jun 2017 05:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'जग्गा जासूस'
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्म 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'उल्लू का पट्ठा' रिलीज किया गया है। इसमें कैटरीना और रनबीर कपूर की फनी और क्यूट कैमिस्ट्री दिखाई गई है और अब कैटरीना ने इस गाने के मेकिंग वीडियो को शेयर किया है। ये वीडियो भी गाने की तरह मजेदार है। 
विज्ञापन


इसमें कैटरीना बाइक पर रनबीर के पीछे बैठी हुई हैं और अजीबो-गरीब तरह की हरकतें करते नजर आ रही हैं। कभी वो रनबीर का गला दबाने की कोशिश करती हैं तो कभी उन्हें मारने की। साथ ही इसमें गाने से पहले उन्होंने अपना डांस भी दिखाया है। मोरक्को में वो इस गाने से पहले फनी तरह से डांस करते नजर आए। गाना शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, जग्गा और जुगहेड। नाच मेरी जान पैसा मिलेगा। बिहाइंड द सीन का एक वर्जन। बाकी भी जल्द रिलीज किए जाएंगे।



'जग्गा जासूस' कैटरीना के जन्मदिन से दो दिन पहले यानि 14 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट को सात बार बदला जा चुका है। अब ये फिल्म 14 जुलाई को रिलाज की जाएगी। 
विज्ञापन


आपको बता दें फिल्म 'जग्गा जासूस' के डायरेक्टर अनुराग बसु पहले इस फिल्म को 7 अप्रैल को रिलीज करने वाले थे लेकिन गाने और कुछ सीन्स की शूटिंग की वजह से फिल्म की डेट को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें