फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतना करीब आकर क्यों टूटीं ये 6 जोड़ियां?

विज्ञापन
विज्ञापन
आज के जमाने के प्यार की दास्तान बयां करने वाली फिल्म लव आजकल तो आपको याद ही होगी। जिसमें युवाओं के अफेयर और फिर ब्रेकअप को आधार बनाया गया। इसमें दिखाया गया कि युवा जोड़ाांका प्यार जरा भी टिकाऊ नहीं रह पा रहा।
विज्ञापन


पर्दे पर उतारी गई ये कहानी मायानगरी में भी पूरी तरह से चरितार्थ होती रही है। कई बड़े सितारों ने प्यार तो किया पर इसे निभा नहीं पाए और फिर ये जोड़ियां टूट गईं।

अभी हाल ही में एक टॉप एक्ट्रेस ने पहले तो अपने प्यार के किस्सों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी फिर एक ही झटके में ये कह दिया कि वह तो सिंगल हैं।

दीपिका ने किया ब्रेकअप का इशारा

इस दौर की सबसे कामयाब हीरोईन दीपिका पादुकोण के प्यार के किस्से कई बार हवाओं में रहे हैं। सिद्वार्थ मालिया से लेकर रणवीर सिंह तक से उनका नाम जुड़ा। जिनमें से दो अफेयर सबसे संजीदा रहे।

रणबीर कपूर से उनके अफेयर के किस्से किसी से छिपे नहीं थे लेकिन अब ब्रेकअप में बदल चुका है। इसके बाद उनकी जिंदगी में दूसरा नाम रणवीर सिंह का आया। जिनके साथ दीपिका की आत्मनीयता हर जगह देखी जाने लगी।

सार्वजनिक जगहों पर प्यार की पींग बढ़ाता ये जोड़ा हर किसी की नजरों में छाया रहा। रणवीर ने खुलेआम दीपिका से अपने प्यार का दम भी भरा। जिस पर दीपिका ने मूक समर्थन दिया।

पर अब इनका रिश्ता भी ब्रेकअप के कगार पर है। कॉफी विद करण में दीपिका ने साफतौर पर खुद को सिंगल बताया और रणवीर का कोई नाम नहीं लिया। यही नहीं एक अवार्ड फंक्‍शन के दौरान उन्होंने रणवीर को इग्नोर भी मार दिया।

अब बताया जा रहा है कि इनका रिश्ता भी बस प्यार का किस्सा भर था। वैसे लव आजकल फिल्म की हीरोईन भी दीपिका ही थीं। जो फिल्म में पैचअप और ब्रेकअप की भी पार्टी देती दिखीं थीं। इनकी असली जिंदगी में भी यही सब चल रहा है।

वैसे उनके तथाकथिक आशिक रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा के प्यार में थे जिनसे उनका ब्रेकअप हो गया था।

रणबीर-कैटरीना में भी दूरी की खबरें

दीपिका से रणबीर का रिश्ता कैटरीना कैफ की वजह से टूटा था। दीपिका से ब्रेकअप के बाद रणबीर ने फौरन कैटरीना से प्यार को आगे बढ़ाया। 2013 में तो ये अपनी फिल्मों से ज्यादा नजदीकियों को लेकर ही सुर्खियां बटोरते रहे।

बेहद निजी पलों की इनकी लीक हुई तस्वीरों ने इनके रिश्ते को उजागर कर दिया। फिर ये दोनों खुलकर लोगों के सामने आ गए। बताया गया कि रणबीर और कैट तो शादी की पूरी प्लानिंग कर चुके हैं।

रणबीर की बहर करीना ने एक चैट शो में कैटरीना को भाभी भी बना लिया। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इन दोनों के बीच भी दूरियां आ चुकी हैं। कैटरीना, रणबीर में कमिटमेंट का अभाव देख रही हैं और इनके ब्रेकअप की खबर जल्द आ सकती है।

लंबे अफेयर के बाद टूटा शाहिद-करीना का रिश्ता

कपूर खानदान की हॉट बाला करीना कपूर ने कैरियर की शुरुआत में ही शाहिद कपूर से प्यार के पेंच लड़ा लिए। इस जोड़े का लंबा अफेयर चला। सार्वजनिक स्‍थानों पर गलबहियों से लेकर स्मूच तक ने सनसनी फैला दी।

शाहिद फ्लॉप स्टार थे और करीना धीरे-धीरे स्टारडम की सीढ़ियां चढ़ रहीं थीं। फिर ऐसा कुछ हुआ कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। हालात ये हो गए कि ये सितारे एक-दूसरे का मुंह तक नहीं देखना पसंद नहीं आया।

रिश्ता टूटने के बाद दोनों ने ही एक-दूसरे के बारे में फिर कोई बयानबाजी नहीं की। इनके ब्रेकअप की वास्तविक वजह आज तक पता नहीं लग सकी है।

अधूरी रह गई ये बड़ी प्रेम कहानी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आज तक कुंवारे हैं। इनके कई अफेयर चले लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या रॉय के साथ संबधों ने बटोरीं।

सलमान-ऐश की प्रेम कहानी आगे बढ़ ही रही थी कि फिर ये जोड़ी टूट गई। वजह ऐश्वर्या को लेकर सलमान की पजैसिव नैस और ऊलजलूल हरकतों को बताया गया। ऐश्वर्या के साथ सलमान द्वारा मारपीट की खबर भी सामने आईं।

इसके बाद ऐश ने सलमान से दूरी बनाना ही बेहतर समझा। ऐश ने सलमान का साथ छोड़ अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।

कैटरीना से भी दूर हुए सलमान

ऐश्वर्या के बाद कैटरीना कैफ के साथ सलमान का नाम बहुत गंभीरता से जुड़ा। लगने लगा कि सलमान के प्यार की तलाश अब समाप्त हो गई है। कैटरीना को बॉलीवुड में जमाने के लिए सलमान ने जमीन-आसमां एक कर दिए।

इसका नतीजा भी सामने आया कैटरीना फिर बॉलीवुड का नामी चेहरा बन गईं। लेकिन ये रिश्ता भी ब्रेकअप की राह पर चल पड़ा। कैट ने सलमान से दूरी बना कर रणबीर कपूर का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

लंबे लिव इन रिलेशन के बाद ब्रेकअप

बॉलीवुड में जॉन अब्राहम और बिपासा बासु ने अपने रिश्तो बहुत ही बोल्डनैस के मुकाम तक पंहुचाया। ये दोनो करीब नौ साल लिव इन रिलेशन में साथ रहे।

इस जोड़े की मिसाल दी जाती थी और सभी को भरोसा था कि ये एक-दूसरे को धोखा नहीं देंगे और शादी कर लेंगे। लेकिन ये बात सच नहीं हो सकी।

लंबे रिलेशन के बाद ये जोड़ा ब्रेकअप कर बैठा। दोनों ने रास्ते बदल लिए और अब जॉन ने शादी कर ली है और बिपासा की जल्द शादी होने की खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें