बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं और जब बात हो रणबीर कपूर की तो कौन भला उनके रिलेशनशिप स्टेट्स में दिलचस्पी नहीं लेता।
अपनी निजी जिंदगी के बारे में एक बड़ा खुलासा करते हुए रणबीर कपूर ने बताया है कि वह सिंगल हैं और उन्हें यह 'खुशी' पूरे 27 सालों के बाद मिली है। उन्होंने कहा, "13 साल की उम्र से पिछले साल तक मैं रिलेशनशिप में था। ये पहली बार है जब मैं सिंगल हूं और ये काफी अच्छा है।" उन्होंने कहा, "जब हम सिंगल होते हैं तो अपने लिए हमारे पास काफी वक्त होता है।"
जब रणबीर कपूर से पूछा गया कि क्या वह किसी हीरोइन को डेट नहीं कर रहे हैं? इस सवाल पर रणबीर ने हंसते हुए कहा, "नहीं।"
रणबीर के करियर की बात करें तो हाल ही में कैटरीना कैफ के साथ रिलीज हुई उनकी फिल्म 'जग्गा जासूस' बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने से चूक गई। गौरतलब है कि रणबीर इन दिनों अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग में बिजी हैं।