फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali in RK STUDIO: 35 साल बाद भी मशहूर है राज कपूर की दिवाली पार्टी, हर किसी की यादों में बसे हैं उनके तोहफे

Wed, 19 Oct 2022 06:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े शोमैन रहे राज कपूर साहब की होली ही नहीं दिवाली भी सबसे शानदार होती थी। वह आरके स्टूडियो में भव्य अंदाज में दिवाली मनाया करते थे।
विज्ञापन
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली का त्योहार नजदीक है। हर तरफ रोशनी और मिठास के इस पर्व की रौनक है। फिल्मी सितारों की दिवाली भी बेहद खास होती है। हर कोई अलग-अलग अंदाज में इस त्योहार को सेलिब्रेट करता नजर आता है। दिवाली पर पार्टी भले ही स्टार्स करते हैं, लेकिन फैंस भी इसमें खूब दिलचस्पी लेते हैं। वैसे, फिल्मी हस्तियों का दिवाली जश्न कोई नई बात नहीं है। दशकों पहले भी कुछ सितारे भव्य अंदाज में इस त्योहार को मनाने के लिए जाने जाते थे। इनमें एक नाम है अभिनेता रणबीर कपूर के दाजाजी राज कपूर का।

विज्ञापन


Bigg Boss 16: साजिद खान की बढ़ीं मुश्किलें, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज करवाई शिकायत

बड़ी हस्तियां करती थीं शिरकत
बता दें कि मुंबई में कई बड़े स्टूडियो में त्योहारों को सेलिब्रेट करने का ट्रेंड है। सितारे, निर्माता-निर्देशक अपने घर पर पार्टी करने के अलावा स्टूडियोज में भी पार्टी करने के लिए जाने जाते हैं। पुराने सितारों की बात करें तो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े शोमैन रहे राज कपूर साहब की होली ही नहीं दिवाली भी सबसे शानदार होती थी। वह आरके स्टूडियो में भव्य अंदाज में दिवाली मनाया करते थे। एक दौर था जब मुंबई स्थित आरके स्टूडियो में दिवाली धूमधाम से सेलिब्रेट की जाती थी। आरके स्टूडियो की दिवाली में कई बड़ी हस्तियां शिरकत किया करती थीं। 

Bollywood Gossips: जब फैन की डांट पर अरुण गोविल ने छोड़ दी थी सिगरेट, क्या आपने सुना 'राम' से जुड़ा यह किस्सा?

बांटा करते थे तोहफे
ऐसा कहा जाता है कि इस पर्व पर राज कपूर अपनी पूरी टीम और दोस्तों को बड़े-बड़े तोहफे दिया करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लिस्ट में नरगिस, संगीतकार शंकर जयकिशन, गीतकार शैलेंद्र और हसरत जयपुरी, गायक लता मंगेशकर, मुकेश और मन्ना डे शामिल थे। राज कपूर ने इस सुपरहिट टीम के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। वहीं उनका पूरा परिवार भी सुपरस्टार्स से भरा हुआ था और है।

Madhuri Dixit: माधुरी ने की ओटीटी की तारीफ, बोलीं- इसकी वजह से ‘माजा मा’ जैसी बोल्ड फिल्में बनाना हुआ संभव
विज्ञापन

शोमैन के सपनों का महल!
रिपोर्ट्स की मानें तो राज कपूर अपना काफी वक्त आर के स्टूडियो में बिताया करते थे। यहां तक कि त्योहारों के अलावा वह अपना जन्मदिन भी यहां मनाते थे। यह स्टूडियो राज कपूर की त्योहारों पर होने वाली पार्टियों का गवाह रहा है। बता दें कि राज कपूर के सपनों के महल आरके स्टूडियो में सिर्फ राज कपूर के होम प्रोडक्शन की फिल्में ही नहीं, बल्कि अन्य बैनर की फिल्में भी बनती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2017 में लगी आग ने स्टूडियो की सांसे भी छीन ली थीं। बाद में कपूर खानदान ने इसे बेच दिया। राज कपूर साहब वर्ष 1988 में इस दुनिया से चले गए, लेकिन वह आरके स्टूडियो में जिस अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट करते थे, आज भी लोग याद करते हैं।

Adipurush: आलोचनाओं के बाद भी ओम राउत के काम के दीवाने हुए निर्माता भूषण कुमार, दिया करोड़ों रुपये का गिफ्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें