आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर सार्वजनिक जगह पर स्पॉट हुए। इस दौरान पैपराजी ने रणबीर कपूर से आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया मांगी। मीडिया ने अभिनेता से पूछा कि आपको ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर कैसा लगा? इस पर रणबीर कपूर ने कुछ कहा तो नहीं लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिससे सब खुश हो गए।
इस सवाल का जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का हुक स्टेप कॉपी किया। उन्होंने पीछे मुड़कर अपने दोनों हाथ जोड़कर आलिया भट्ट का सपोर्ट किया। इस खास मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर पीछे मुड़कर मीडियाकर्मियों की ओर अपने दोनों हाथ जोड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद सभी मीडियाकर्मी खुश हो जाते हैं। रणबीर कपूर ने इस स्टेप से ही बता दिया है कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर बेहद पसंद आया है।
संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी किताब 'द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' पर आधारित है। इस किताब को हुसैन जैदी ने लिखा है। आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन भी दिखाई देंगे। अभिनेता का रोल भी काफी अहम होने वाला है, जिसकी एक झलक ट्रेलर में देखने को मिली है।