बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'रामायण' को वीकएंड का फायदा मिला है। इस बीच साउथ एक्टर धनुष की 'ओम' भी सिनेमाघरों में कमाल कर रही है। हॉलीवुड फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' की हालत बहुत अच्छी नहीं है। जानिए इन सभी फिल्मों ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है।
फिल्म रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
18वें दिन कितनी हुई 'रामायण' की कमाई?
- नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' ने 18वें दिन भी जबरदस्त कमाई जारी रखी है।
- दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई जबरदस्त उछाल आया है।
- शनिवार को फिल्म ने 27.76 करोड़ रुपये कमाए थे।
- रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
- इस तरह फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 942.75 करोड़ रुपये हो गया है।
- वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,126.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
फिल्म 'रामायण'
- फोटो : सोशल मीडिया
कितना है 'रामायण' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' जहां भारत में अच्छी कमाई कर रही है, वहीं यह दुनियाभर में भी यह नए रिकॉर्ड बना रही है। विदेशों में फिल्म ने अब तक 567 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1693.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से 900 करोड़ रुपये कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है। इस मामले में फिल्म से आगे अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' हैं।
फिल्म ओम रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड पर कैसा रहा 'ओम- ऑपरेशन मोल' का प्रदर्शन?
- धनुष की फिल्म 'ओम- ऑपरेशन मोल' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
- 'रामायण' ने शानदार परफॉर्म करने के बावजूद पहले दिन 18.10 करोड़ रुपये कमाए।
- दूसरे दिन फिल्म की कमाई 16.25 करोड़ रुपये रही।
- रविवार को फिल्म ने 15.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
- इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 50.25 करोड़ रुपये हो गया है।
गॉडजिला माइनस वन
- फोटो : एक्स
गॉडजिला माइनस जीरो' ने किया निराश
फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। पहले दिन इसने 70 लाख रुपये से शुरुआत की। दूसरे दिन इसने 1.10 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज के तीसरे दिन 1.22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 3.02 करोड़ रुपये हो गई है।