फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: ऐश्वर्या संग रोमांटिक सीन के समय कांप रहे थे रणबीर के हाथ, फिर अभिनेता ने मार दिया मौके पे चौका

Mon, 22 May 2023 03:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने ऐश्वर्या संग फिल्म में अपने रोमांस एक्सपीरियंस का खुलासा किया। इंटरव्यू में रणबीर ने बताया था कि रोमांटिक सीन के दौरान उन्होंने खुद को कैसे सहज किया था।
विज्ञापन
रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर को चॉकेलेटी बॉय कहा जाता है। वह अपनी फिल्म में रोमांटिक किरदार निभाना बखूबी जानते हैं। अभिनेता ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ए दिल है मुश्किल में रोमांटिक किरदार निभाया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि अब इसकी रिलीज के कई साल बाद रणबीर ने ऐश्वर्या राय के साथ सीन करने को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वह ऐश के साथ रोमांटिक सीन करने पर शरमा गए थे, फिर ऐश्वर्या ने उनको सीन फिल्माने में मदद की थी। 
विज्ञापन


एक्टिंग के दौरान ऐश्वर्या ने ऐसे की थी मदद
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने ऐश्वर्या संग फिल्म में अपने रोमांस एक्सपीरियंस का खुलासा किया। इंटरव्यू में रणबीर ने बताया था कि रोमांटिक सीन के दौरान उन्होंने खुद को कैसे सहज किया था। रणबीर ने कहा, 'शर्म आती थी, मेरे हाथ कांपते थे। कभी-कभी मैं उनके गाल को टच करने में झिझकता था। फिर उन्होंने बोला- सुनो, क्या प्रॉब्लम है? हम एक्टिंग कर रहे हैं। ढंग से करो। फिर मैंने सोचा कि कभी ऐसा मौका मिलेगा नहीं। फिर मैंने भी मौके पे चौका मार दिया।'

इसे भी पढ़ें- Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, बोले- इंडस्ट्री की राजनीति नहीं झेल पाए वह
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में रणबीर ने दी थी सफाई
बता दें कि अभिनेता के इस बयान के बाद उनको जमकर ट्रोल भी किया गया था। बाद में जब मामला बढ़ा तो रणबीर ने स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि ऐश्वर्या संग रोमांस को लेकर उन्होंने जो बोला, उसे गलत तरीके से लिया गया। रणबीर ने कहा था कि ऐश्वर्या एक कमाल की ऐक्ट्रेस हैं और फैमिली फ्रेंड भी हैं। वह हमेशा उनके आभारी रहेंगे। रणबीर ने कहा था कि वह इस तरह कभी भी उनकी बेइज्जती नहीं कर सकते।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें