फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रणबीर कपूर वाकई बूढ़े हो चले हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग कहते हैं कि आजकल के नौजवान इतनी तेजी से जिंदगी जी रहे हैं कि उनके अंदर कभी कभी जवानी में ही बुढ़ापे का एहसास आ जाता है! क्या रणबीर कपूर के साथ भी ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री में अभी उन्होंने पांव जमाए ही हैं और उनके बाद ऐक्टरों की नई पीढ़ी आ गई है। रणवीर सिंह, आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, सुशांत से लेकर आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और परिणीति चोपड़ा।
Trending Videos

क्यों किया ऐसा महसूस?

ये ऐसे नाम हैं जो रणबीर के बाद आए और सफल हैं। हालांकि रणबीर इनकी तारीफ करते हैं लेकिन उनकी बातों में कभी ऐसा कुछ झलक जाता है जिससे लगता है कि वह खुद को इन लोगों के मुकाबले बूढ़ा मानते हैं।

हाल में मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने इन लोगों की तारीफ तो की लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वह अब कब शादी करेंगे तो उन्होंने बड़ा अजीब जवाब दिया।
विज्ञापन

शादी की कोई योजना नहीं

रणबीर ने कहा, ‘फिलहाल मेरे पास शादी की कोई योजना नहीं है। लेकिन हां, शादी में विश्वास जरूर है। मुझे भी लगा है कि मेरी उमर बढ़ रही है और थोड़ा थोड़ा बूढ़ा हो रहा हूं।’ इन बातों के बावजूद रणबीर का कहना है कि उनका फोकस फिल्मों पर है। वह जिस जगह पर हैं वहां पर खुश हैं। उनकी नए लड़कों से कोई प्रतिस्पर्द्धा नहीं है।

 गॉसिप गलियारों में लोग कह रहे हैं कि कैटरीना कैफ को जल्द ही रणबीर पर शादी का दबाव बनाना चाहिए क्योंकि कहीं ऐसा हो कि जब शादी हो तो कैटरीना को ‘मैं क्या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया’ गाना पड़ जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें