फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके का 44वां बर्थडे: नए घर में रणबीर ने मनाया पहला जन्मदिन, फैंस के साथ काटा केट; महिलाओं के बीच दिखी दीवानगी

Mon, 28 Sep 2026 05:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर ने अपने फैंस के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर वह अपने फैंस से मिलने घर से बाहर आए और फैंस ने उनके साथ सेल्फी ली।
 
विज्ञापन
फैंस के साथ रणबीर ने मनाया जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। अभिनेता के कई फैंस उनका जन्मदिन मनाने के लिए उनके घर के बाहर जमा हुए। इस दौरान रणबीर कपूर ने अपने घर पर फैंस की तरफ से लाए गए केक काटे। उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाई। वह अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अपने घर की छत पर नजर आए और फैंस की तरफ हाथ हिलाया।
विज्ञापन

फैंस के साथ रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया
भीड़ से घिरे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के घर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता फैंस से घिरे हैं। फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। एक महिला फैन इसी धक्का-मुक्की में उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही है। इस बीच अभिनेता अपने आपको संभालते और फैंस को समझाते हुए नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर @44: कैसे बने बॉलीवुड के रॉकस्टार? पापा की परछाई से अपनी पहचान बनाने तक; कैसा रहा अभिनेता का सफर?

रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने फैंस के साथ काटा केक
एक दूसरे वीडियो में नजर आ रहा है कि कई फैंस रणबीर कपूर के घर पर इकट्ठा हुए हैं। वह उनके लिए केक लेकर आए हैं। अभिनेता अपने फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं और केक काटते हैं। इसके बाद वह फैंस के कहने पर केक ऊपर उठा कर पोज देते हैं।
 

आलिया, रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर ने किया फैंस का अभिवादन
एक और वीडियो में रणबीर कपूर अपने नए घर में हैं। वह फैंस की तरफ हाथ हिलाते हैं। उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आती हैं। दोनों फैंस का अभिवादन करते हैं। इसके बाद आलिया वहां से चली जाती हैं।
 
विज्ञापन

नए घर में मनाया पहला जन्मदिन
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नवंबर 2025 में अपने नए घर में शिफ्ट हुए थे। यह घर मुंबई के बांद्रा में मौजूद है। अभिनेता ने यहां अपना पहला जन्मदिन मनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें