फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा को क्यों देखने आए डाक्टर?

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी व्यस्त हैं क्योंकि उनकी फिल्म मेरी कॉम का प्रमोशन शुरू हो चुका है। साथ ही वह अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। नतीजा यह कि प्रियंका की नींद उड़ गई है। वह 24 घंटे में से सिर्फ चार घंटे सो पा रही हैं। फिलहाल वह मुंबई के महबूब स्टूडियो में अपनी एक आगामी फिल्म की शूट कर रही हैं और अन्य एक फिल्म की डबिंग जारी है। ऐसे में लाजमी है कि कोई भी थक जाएगा। प्रियंका भी इन दिनों आराम की जरूरत महसूस कर रही हैं, लेकिन काम का क्या करें?
विज्ञापन

तीन बजे तक की शूटिंग

काम का आलम यह है कि हाल ही में प्रियंका ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के शो पर मेरी कॉम के प्रमोशन के लिए  रात के तीन बजे तक शूटिंग की और सुबह नौ बजे आने वाली एक फिल्म की शूटिंग के लिए महबूब स्टूडियो पहुंच गईं। नतीजा यह कि शूटिंग के दौरान प्रियंका की तबियत खराब हो गई।

विज्ञापन

डॉक्टर ने कहा आराम करो

सेट पर डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने कहा की कम से कम दो से तीन दिन के रेस्ट की जरूरत है। परंतु प्रियंका ने एक घंटे आराम करने के बाद फिर से शूटिंग शुरू कर दी। प्रियंका नहीं चाहतीं कि उनके कारण किसी फिल्म की शूटिंग थमे या फिर मैरी कॉम के प्रमोशन पर बुरा असर हो। इसे कहते हैं, कमिटमेंट। जो कर दिया, सो कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें