फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी प्रेमिका के पास लौट गए रणबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैटरीना कैफ के प्यार में रंग में भंग पड़ने के बाद रणबीर कपूर का अंदाज बदलने लगा है। अपने डायरेक्टर दोस्तों से कैटरीना को फिल्म में लेने की अपील करने वाले कपूर चिराग ने अब ऐसा करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


लेकिन इससे ज्यादा आश्चर्य की बात वह नाम है, जिसे अब वह अपनी को-स्टार के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। रणबीर की नजरें एक बार फिर से अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण पर जाकर टिक गई हैं।

खटकेगा रणवीर सिंह को

दीपिका के प्यार में दीवाने हुए जा रहे रणवीर सिंह को कतई अच्छी नहीं लगेगी। सूत्र खबर लाए हैं कि इन दिनों रणबीर अपने निर्देशक दोस्त अयान मुखर्जी के पीछे लगे हैं कि वह अपनी अगली सुपरहीरो फिल्म में दीपिका को ही लें।

जबकि अयान इससे पहले कैटरीना कैफ से फिल्म के लिए बात कर चुके हैं। कैटरीना भी उनकी इस फिल्म में दिलचस्पी ले रही हैं। वैसे रणबीर के नजदीकियों का कहना है कि इस खबर के बहुत ज्यादा मायने नहीं निकाले जाने चाहिए क्योंकि यह हीरो अब पूरा ध्यान सिर्फ कैरियर पर देना चाहता है। लड़कियों पर नहीं।
विज्ञापन

फिर जादू पैदा करने की ख्वाहिश

रणबीर के दोस्तों के अनुसार, वह चाहते हैं कि एक बार फिर ‘ये जवानी है दीवानी’ का जादू पर्दे पर पैदा किया जाए। उल्लेखनीय है कि अयान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर-दीपिका की जोड़ी ने दर्शकों को खूब दीवाना बनाया। रणबीर को लगता है कि दर्शक भी दीपिका के साथ उनकी जोड़ी देखना चाहते हैं।

रोचक तथ्य यह है कि अयान ‘ये जवानी...’ में भी कैटरीना को लेना चाहते थे, परंतु उस समय कैटरीना ने डेट्स की समस्या के कारण यह फिल्म छोड़ दी थी। अब रणबीर के द्वारा दीपिका को अगली फिल्म में लेने के दबाव के बाद अयान मुश्किल में हैं। क्या यह फिल्म भी उन्हें कैटरीना के बिना बनानी पड़ेगी? आने वाला समय ही इस सवाल का जवाब देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें