फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: रणबीर-साई ने किस तरह निभाया राम-सीता का किरदार? निर्देशक नितेश तिवारी ने कही चौंकाने वाली बात

Sun, 19 Jul 2026 12:16 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor And Sai Pallavi Talk About Movie Ramayana: शनिवार को बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता रणबीर कपूर, साउथ की मशहूर अदाकारा साई और अभिनेता यश दिल्ली में फिल्म ‘रामायण’ के इवेंट में शामिल हुए। टीवी एक्टर रवि दुबे और फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने भी इवेंट में शिरकत की। सभी ने फिल्म को लेकर, अपने किरदारों को लेकर काफी बातें साझा की हैं।

विज्ञापन
रणबीर कपूर और साई पल्लवी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को दिल्ली में रणबीर कपूर अभिनीत ‘रामायण’ फिल्म का एक रेड कारपेट इवेंट हुआ। इवेंट में कई बातें और किस्से फिल्म को लेकर कलाकारों ने साझा किए। इस लिस्ट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे ने अपने किरदारों को किस तरह से निभाया है, इस बारे में विस्तार से बताया। इवेंट में सनी देओल और यश की भी खूब चर्चा रही। वहीं निर्देशक नितेश तिवारी ने भी रणबीर कपूर और साई को लेकर बहुत ही चौंकाने वाली बात बताई। 

 

विज्ञापन

रणबीर कपूर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana
इस शख्स से ली रणबीर कपूर ने प्रेरणा
इवेंट में सबसे पहले फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर पहुंचे थे। उन्होंने इवेंट के मंच से अरुण गोविल को संबोधित किया और कहा, ‘सबसे पहले अरुण सर को शुक्रिया। मैं उन्हें बचपन से ही राम के किरदार में देखते हुए बड़ा हुआ। ऐसे में अगर थोड़ा बहुत भी उनकी तरह इस भूमिका को निभा पाया तो बहुत बड़ी बात होगी।’ आगे उन्होंने निर्देशक और बाकी टीम को धन्यवाद कहा।   

साई पल्लवी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

साई पल्लवी ने मां सीता से की प्रार्थना 
फिल्म में रणबीर कपूर राम भगवान की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं साई पल्लवी माता सीता का रोल करेंगी। उन्होंने कहा, ‘ऐसे रोल मिलना आसान नहीं होता, क्योंकि किसी देवी का किरदार निभाना आसान काम नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मैंने माता सीता का रोल खुद चुना था। यह रोल निभाना मेरे लिए एक आशीर्वाद जैसा था। यह ऐसी चीज नहीं है जिसके लिए आप कोशिश करें या जिसे आप पहले से लिखकर तय कर लें कि मुझे इसे ऐसे ही निभाना है। मैं बैठकर ध्यान करती थी और कहती थी कि माता सीता आप मेरे जरिए अभिनय करें। मेरे जरिए जो कुछ भी हो, वही इस फिल्म के लिए आपकी इच्छा हो।’

रवि दुबे - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

रवि दुबे रणबीर-साई को कहते थे भैया-माता 
फिल्म 'रामायण' के इवेंट में टीवी एक्टर रवि दुबे भी पहुंचे। वह फिल्म में भगवान लक्ष्मण का रोल कर रहे हैं। इस किरदार में ढलने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। वह सेट पर रणबीर कपूर और साई पल्लवी को भैया और माता कहकर बुलाते थे। इस रोल को निभाना वह अपना सौभाग्य समझते हैं।

सनी देओल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

सनी देओल ने क्या कहा? 
फिल्म 'रामायण' में साउथ के सुपरस्टार यश ने रावण का किरदार किया है। उन्होंने इवेंट में कहा, 'मुझे यह अवसर देने के लिए शुक्रिया।’ उन्होंने फिल्म के हर किरदार को सराहा। सभी को धन्यवाद कहा। उनके इवेंंट में आने पर खूब तालियां बजी थीं। इवेंट में सनी देओल की एंट्री पर भी खूब तालियां बजी। उन्होंने फिल्म 'रामायण' का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। साथ ही कहा कि हर देशवासी यह फिल्म देखने जाएगा। फिल्म में वह भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। 

विज्ञापन

निर्देशक नितेश तिवारी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana
निर्देशक नितेश तिवारी ने रणबीर-साई को लेकर कही बड़ी बात 
इवेंट में फिल्म 'रामायण' के निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी को इसलिए भगवान राम और सीता के किरदार में लिया, क्योंकि उनकी आंखों में उन्हें ये किरदार नजर आते थे। कहने का मतलब है कि इन कलाकारों के अलावा वह किसी को राम और सीता के रूप में देख नहीं पाते थे। उन्होंने इवेंट में रणबीर कपूर और साई के अभिनय और किरदारों के लिए की गई मेहनत को भी खूब सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें