बॉलीवुड एक्टर रनबीर कपूर और कैटरीना कैफ की बहुचर्चित फिल्म 'जग्गा जासूस' पहला गाना 'उल्लू का पट्ठा' रिलीज कर दिया गया है। गाने को बोल से ही पता लगता है कि ये कितना फनी होगा। गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। गाने में कैटरीना कैफ और रनबीर का मजेदार डांस देखने को मिल रहा है। साथ ही थोड़ा सा एक्शन भी इस गाने में दिखाया गया है। इससे पहले इस गाने की कुछ तस्वीरें शेयर गई थीं जिसके साथ ही ये जानकारी भी दी गई कि ये 'उल्लू का पट्ठा' आज रिलीज होगा।
'जग्गा जासूस' कैटरीना के जन्मदिन से दो दिन पहले यानि 14 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट को सात बार बदला जा चुका है। अब ये फिल्म 14 जुलाई को रिलाज की जाएगी।
आपको बता दें फिल्म 'जग्गा जासूस' के डायरेक्टर अनुराग बसु पहले इस फिल्म को 7 अप्रैल को रिलीज करने वाले थे लेकिन गाने और कुछ सीन्स की शूटिंग की वजह से फिल्म की डेट को आगे बढ़ाया गया।
देखें वीडियो-