फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, चेतावनी के बावजूद नहीं संभले

Fri, 02 Jun 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
ऋषि कपूर
विज्ञापन
एक्टर ऋषि कपूर के खिलाफ बीएमसी ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। ये एफआईआर उन्हें नोटिस जारी करने के लगभग एक महीने बाद दर्ज कराई गई है। पुलिस ने उनके साथ-साथ उनके कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ भी महाराष्ट्र पेड़ों की सुरक्षा एवं संरक्षण कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि बीएमसी ने अप्रैल में ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बीएमसी ने ये नोटिस उनके पाली हिल स्थित कृष्णा राज बंगले में बरगद के पेड़ की अनुमति से अधिक शाखाएं काटने के लिए जारी किया था। बीएमसी ने ऋषि कपूर को पेड़ की केवल 6 शाखाएं छांटने की अनुमति दी थी लेकिन जब अधिकारियों ने जाकर निरीक्षण किया तो देखा कि पेड़ को लगभग पूरा ही काट दिया गया था। पड़ोसियों की शिकायत के बाद बीएमसी ने उनके घर जाकर जांच की थी। 

ऋषि कपूर को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

फिल्मों की बात करें तो जल्द ही ऋषि कपूर नंदिता दास द्वारा निर्देशित फिल्म 'मंटो' में विशेष भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वो अमिताभ बच्चन के साथ '102 नॉट आउट' की भी शूटिंग कर रहे हैं। इसमें ऋषि कपूर अमिताभ के 75 साल के बेटे का रोल निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें