फिल्म 'बाहुबली' 2 की रिलीज का इंतजार पूरा देश कर रहा है लेकिन एक राज्य ऐसा है जहां फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कर्नाटक में कुछ संगठन फिल्म की रिलीज के खिलाफ हैं और उनके गुस्से का कारण फिल्म में 'कटप्पा' का किरदार निभा रहे एक्टर सत्यराज हैं।
तकरीबन 2 हजार कन्नड़ संगठन राज्य में फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं। इसका नेतृत्व कर रहे ऐक्टिविस्ट वतल नागराज ने कहा है कि वो कर्नाटक के सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'वो कावेरी जल विवाद के समय सभ्यता की सभी सीमाओं को लांघ गए थे। उन्होंने कर्नाटक और यहां के वासियों के खिलाफ नॉनसेंस बातें की हैं।'
ये भी पढ़ें- FlashBack : एक हिट देकर बॉलीवुड से गायब हो गया था ये हीरो, फ्लॉप के डर ये हुआ ये हाल
खबरों की मानें तो फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज को लेकर भी इन संगठनों ने अपना विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने सिनेमाघर मालिकों से फिल्म को ना रिलीज करने का आग्रह किया था जिसको माना भी गया था। अब देखना ये होगा कि क्या फिल्म के हित के लिए सत्यराज अपने कमेंट के लिए माफी मांगेगे या नहीं।
ये भी पढ़ें- शाहरुख को सुपरस्टार बनाकर खुद गुमनाम हो गया ये एक्टर, जानें कहां है आजकल?