रणवीर कपूर और करीना कपूर को एक साथ देखने की लोगों की हसरत अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। करन जौहर इन दोनों को साथ लाने में कामयाब हो गए हैं।
कपूर खानदान के ये लाड़ले भाई-बहन किसी फिल्म में तो साथ काम नहीं कर रहे हैं लेकिन करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' की पहली ही एपिसोड में ये दोनों पहले मेहमान होंगे।
करन का ये शो दिसंबर में शुरू होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबित करन ने करीना और रणबीर को शो को पहले मेहमान के तौर पर चुना है। जिसके लिए दोनों ने हामी भी भर दी है।
वैसे करीना और रणबीर खुद भी एक दूसरे के साथ काम करने को बेचैन हैं लेकिन दोनों की व्यस्तता के चलते अभी तक ये संभव नहीं हो पाया है करन के शो के माध्यम से कम से कम इनके फैन इनको साथ तो देख ही पाएंगे। वैसे करिश्मा के भी साथ आने की खबर है।