फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia-Ranbir: परिवार के साथ थाइलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं आलिया-रणबीर, पापा की गोद में दिखीं बेबी राहा

Thu, 02 Jan 2025 02:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया ने अभी तक फैमिली टाइम की कुछ तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और सोनी राजदान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और परिवार - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने परिवार के साथ थाईलैंड में नए साल की छुट्टियां मना रहे हैं। नए साल के मौके पर कपल अपने परिवार को पूरा समय दे रहे हैं और पैरंटहुड भी एंजॉय कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस भी कपूर परिवार की तस्वीरों को खूब ज्यादा प्यार दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि आलिया-रणबीर के वेकेशन में परिवार और दोस्तों में किन लोगों ने उन्हें जॉइन किया।
विज्ञापन


वेकेशन पर है कपूर परिवार
सामने आई तस्वीरों में आलिया, रणबीर कपूर, बेटी राहा , नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, उनके पति भरत साहनी, उनकी बेटी समारा और आलिया की मां सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, फिल्म निर्माता और रणबीर के सबसे अच्छे दोस्त अयान मुखर्जी, वरुण धवन के भाई रोहित धवन और उनका परिवार और कुछ अन्य लोग भी नए साल की शुरुआत में थाईलैंड में क्रूज का आनंद लेते देखे गए।

यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने 'कजरा रे' में दिया जुगलबंदी का आइडिया, शंकर महादेवन ने तुरंत लिख दी लाइनें
विज्ञापन



नीतू कपूर ने साझा की तस्वीर
आलिया ने अभी तक फैमिली टाइम की कुछ तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और सोनी राजदान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "2025 का पहला सनसेट।"

यह खबर भी पढ़ें: Arun Roy Dies: बंगाली निर्देशक अरुण रॉय का 56 साल की उम्र में निधन, फेफड़ों में थी दिक्कत


पापा के साथ बोटिंग का मजा लेती दिखीं राहा
तस्वीरों में यह भी दिख रहा है कि रणबीर बोटिंग का मजा उठा रहे हैं। बोट रणबीर खुशी से राहा को पकड़े हुए हैं। नीतू कपूर द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में, आलिया अपनी बेटी राहा को सनसेट दिखा रही हैं। हालांकि, इन सब में राहा ने सारी लाइमलाइट लूटी है और फैंस ने राहा की तरीफ करते हुए बेहद प्यारे-प्यारे कमेंट भी किए हैं।

फैंस ने की राहा की तारीफ
एक यूजर ने लिखा, 'राहा अपने स्टार किड के टैग को सीरियस्ली ले रही हैं। वह सच में एक स्टार हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'राहा को अभी से पोज देना भी आ गया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'राहा अपने पापा की प्रिंसेस है। हमेशा पापा के पास ही रहती हैं।'  




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें