संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'लव एंड वॉर' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है क्योंकि यह तीनों अभिनेताओं की एक साथ पहली फिल्म होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर से टाल दी हई है। यह फिल्म पहले क्रिसमस 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज में और देरी होगी।
जानिए कब होगी रिलीज
ओटीटी प्ले की एक खबर के मुताबिक, लव एंड वॉर को ईद 2026 (19 मार्च, 2026) के लिए टाल दिया गया है। फिल्म का एक्शन सीन की शूटिंग नवंबर 2025 में शुरू होगी। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज में और देरी हो रही है।
फिल्म की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 तक पूरी होगी, लेकिन इसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन का काम इतनी जल्दी खत्म करना मुश्किल होगा। इसलिए, मार्च 2026 में रिलीज लगभग होना तय नहीं हुआ है। हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
रिलीज में देरी
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के पास पहले से ही काफी फिल्में पाइपलाइम में है, यही वजह है कि फिल्म का शेड्यूल मैच नहीं हो पा रहा है। रणबीर और आलिया कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, वहीं विक्की कौशल अपनी हालिया हिट फिल्म छावा के बाद नए प्रोजेक्ट्स ले सकते हैं। आलिया इन दिनों 'अल्फा' की शूटिंग में व्यस्त हैं और रणबीर फिल्म रामायण में व्यस्त हैं।
यह भी पढ़ें:
Shah Bano: शाह बानो केस पर 40 साल बाद बड़े पर्दे पर आएगी ऐतिहासिक कहानी, इमरान हाशमी और यामी गौतम आएंगे नजर