फिल्म में दिखे ये सितारे
केसरी चैप्टर 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, जो वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभा रहे हैं। शंकरन नायर ने जलियांवाला बाग नरसंहार की सच्चाई उजागर करने के लिए ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ी थी। आर माधवन ने ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनली की भूमिका निभाई है, जो अक्षय के खिलाफ कोर्ट में खड़े हैं। अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल के किरदार में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जो नायर की सहयोगी वकील हैं। फिल्म में रेजिना कैसेंड्रा, एलेक्स ओ’नील, अमित सियाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय
अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। उनकी 'हाउसफुल 5' एक बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फ्रैंचाइजी है, जिसमें रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के साथ उनकी जोड़ी फिर से दिखेगी। इसके अलावा, वेलकम टू द जंगल में अक्षय एक बड़ी स्टारकास्ट के साथ एक्शन-कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। इसके अलावा वह कन्नप्पा में कैमियो रोल में भी नजर आने वाले हैं।