फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dance Ka Bhoot Teaser: रणबीर कपूर पर चढ़ा डांस का भूत, देखें 'ब्रह्मास्त्र' के नए गाने का जबरदस्त टीजर

Thu, 18 Aug 2022 05:23 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारार 'ब्रह्मास्त्र' के तीसरे गाने का टीजर रिलीज कर दिया है। जहां देवा-देवा में भगवान शिव की भक्ति दिखाई गई थी तो वहीं 'डांस का भूत' टाइटल से रिलीज हुए इस नए गाने के टीजर में दशहरा के त्योहार की झलक दिखाई दी है।
विज्ञापन
ब्रह्मास्त्र के नए गाने डांस का भूत टीजर - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही, वैसे-वैसे मेकर्स इसे चर्चा में बनाए रखने के लिए फिल्म से जुड़ी चीजों को सामने ला रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारार 'ब्रह्मास्त्र' के दो गाने केसरिया और देवा-देवा रिलीज किया गया था। फिलहाल अब मेकर्स ने इस फिल्म के एक और गाने का टीजर रिलीज कर दिया है। जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर को जबरदस्त डांस करते देखा जा सकता है। जल्दी ही इस पूरे गाने को भी रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

टीजर में दिखी दशहरे की झलक
ब्रह्मास्त्र फिल्म को आधुनिकता के साथ पौराणिक कथाओं को जोड़कर बनाया गया है। ऐसे में जहां देवा-देवा गाने में रणबीर कपूर जहां दैवीय शक्तियों की खोज करते नजर आए थे और ये गाना भगवान शिव पर आधारित था। अब डांस भूत में दशहरा का त्योहार दिखाया गया है। टीजर की शुरुआत में रणबीर कपूर के पंडाल में एंट्री करते ही घंटी बजाते देखा जा सकता है। इसके  बाद वह ग्रुप में लोगों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के टीजर को निर्माता अयान मुखर्जी के अलावा आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है।
 
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के अब तक दो गाने रिलीज हो चुके हैं और डांस का भूत तीसरा गाना है। फिलहाल इसका टीजर फैंस को काफी पसंद आया है और अब लोगों को इस पूरे गाने के रिलीज का इंतजार है। बात करें ब्रह्मास्त्र की तो अयान मुखर्जी द्वारा निर्मित इस फिल्म में रणबीर कपूर (शिवा) और आलिया भट्ट (ईशा) के मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा, महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ अभिनेता नागार्जुन और अभिनेत्री मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज की तारीख 9 सितंबर, 2022 तय की है। तकरीबन दस साल की मेहनत और एक मेगा बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें