'कॉफी विद करण' सीजन 7 का नया एपिसोड स्ट्रीम हो चुका है, जो काफी धमाकेदार है। इस एपिसोड में करण जौहर के सामने काउच में बॉलीवुड के दो हैंडसम अभिनेता विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा बैठे हुए दिखाई दिए, जिनके साथ करण जौहर ने ढेर सारी बातें कीं। लेकिन इस शो के फॉर्मेट के हिसाब से करण ने दोनों अभिनेताओं से उनकी लव लाइफ पर खूब सारे सवाल किए और इस दौरान विक्की कौशन ने एक एक करके कई सारे मजेदार खुलासे किए। इस शो में अभिनेता ने अपने और पत्नी कटरीना कैफ से जुड़े सारे सवालों के जवाब दिए, जिसमें उनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी वाले दिन की बात भी शामिल है।