राजकुमार हिरानी इन दिनों रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त की बायोपिक फिल्म बनाने में बिजी हैं। इससे पहले राजकुमार आमिर खान के साथ '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं जिन्होंने तगड़ी कमाई की है इसके बावजूद रणबीर कपूर ने कमाई के मामले में आमिर खान के मात दे दी वो भी फिल्म की रिलीज से पहले ही। जी हां रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ने आमिर खान की फिल्म 'पीके' को मात दे दी है।
दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि संजय दत्त की बायोपिक के राइट्स फॉक्स स्टार इंडिया स्टूडियो ने 180 करोड़ रुपये में खरीदें हैं। वहीं इससे पहले हिरानी की आखिरी फिल्म ‘पीके’ के राइट्स फॉक्स स्टार इंडिया स्टूडियो ने 110 करोड़ रुपये में खरीदे थे।
राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' और 'पीके' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इसके बावजूद फॉक्स स्टार इंडिया स्टूडियो ने 70 करोड़ रुपये ज्यादा में फिल्म के राइट्स खरीदे हैं। इससे बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता का अनुमान लगाया जा सकता है।
फिल्म की शूटिंग करते हुए रणबीर के लुक की कुछ फोटो मीडिया में वाइरल हुए थे जिसमें रणबीर संजय दत्त की कॉपी लग रहे थे। इन फोटोज को देखने के बाद दर्शको को इस फिल्म का काफी इंतजार है।