फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर के लिए अनुष्का ने पहनी 35 किलो की ड्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में एक स्ट्रीट फाइटर के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का फर्स्टलुक जारी कर दिया गया है। फिल्म में वे जॉनी बलराज का किरदार निभा रहे हैं। अनुराग कश्यप की इस रोमांटिक थ्रिलर में वे केज फाइट सीन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म के लिए बकायदे उन्होंने बॉक्सिंग की कोचिंग ली है। फिल्म की फर्स्टलुक रिलीज में रणबीर एक स्ट्रीट फाइटर के रोल में पीठ घुमाए खड़े हैं। फिल्म में वे डेयरडेविल जॉन के रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक स्ट्रीट फाइटर के गलियों से उठकर एक बड़े किरदार में बदल जाने की है। फिल्म 15 मई को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

फिल्म में अनुष्का शर्मा ने पहना 35 किलो का ड्रेस

अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की इस जोड़ी पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। खबर हैँ कि अनुष्का ने इस फिल्म में 35 किलो की एक ड्रेस पहनी है। इसके अलावा फिल्म में कई ऐसे सीन हैं जो हॉलीवुड की फिल्मों से प्रेरित हैं।

अनुराग कश्यप और अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर पहला लुक जारी कर दिया है। पोस्टर में रणबीर काफी रफ एंड टफ अवतार में नज़र आ रहे हैं और बॉक्सिंग रिंग के अंदर हैं। आपको बता दें कि फिल्म में रणबीर जॉनी बलराज नाम के एक बॉक्सर की भूमिका में हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और अनुष्का की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म में करन जौहर नकारात्मक भूमिका में होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें