फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: संजय दत्त ने रणबीर कपूर को दे दी ऐसी सलाह, सुनकर शर्म से लाल हो जाएंगी आलिया भट्ट

Tue, 12 Apr 2022 01:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता संजय दत्त ने रणबीर और आलिया को शादी के लिए बधाई दी है। उन्होंने रणबीर कपूर को ऐसी सलाह दी है जिसे सुनकर आलिया का चेहरा शर्म से लाल हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
संजय दत्त, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने सकते हैं। शादी से जुड़ी सारी तैयारियां लगभग हो गई हैं। आरके स्टूडियो और कृष्णा राज बंगले को भी दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। खबर है कि रणबीर और आलिया इसी बंगले में सात फेरे लेने वाले हैं। फैंस भी रणबीर और आलिया की शादी से जुड़ी हर खबर का अपडेट जानने के लिए बेताब हैं। दोनों की शादी को लेकर बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में अभिनेता संजय दत्त ने दोनों को शादी के लिए बधाई दी और रणबीर को ऐसी सलाह दी है, जिसे सुनकर आलिया का चेहरा शर्म से लाल हो जाएगा। 
विज्ञापन


रणबीर-आलिया की शादी से खुश हैं संजय दत्त
संजय दत्त और रणबीर कपूर की बॉन्डिंग के बारे में तो सभी पहले से जानते हैं। अब आपको बताते हैं कि आखिर संजय ने रणबीर से क्या कहा। जब संजय दत्त से पूछा गया कि रणबीर कपूर शादी कर रहे हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा- अगर वह शादी कर रहे हैं तो मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा आलिया तो मेरे सामने ही बड़ी हुई है। आलिया और रणबीर दोनों मेरे लिए खास हैं। 

संजय दत्त ने दी सलाह
संजय दत्त ने रणबीर को सलाह दी- शादी एक कमिटमेंट है, जिसे वह एक दूसरे से कर रहे हैं। हर हाल में एक दूसरे का साथ दो और हाथ पकड़कर खुशियों की ओर बढ़ो। उन्होंने कहा- रणबीर बच्चे जल्दी करना और हमेशा खुश रहो। बता दें कि रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। 
विज्ञापन




यहां होगी शादी
आलिया के पिता महेश भट्ट और भाई राहुल भट्ट दोनों की शादी के बारे में बता चुके हैं। खबरों के मुताबिक रणबीर और आलिया आरके हाउस में शादी करने वाले हैं और शादी से जुड़ी कई रस्में भी यहीं होंगी। रणबीर और आलिया की ड्रीम वेडिंग की थीम भी पेस्टल कलर में हो सकती है। उनकी शादी में सुरक्षा व्यवस्था भी काफी टाइट होने वाली है। इसके लिए करीब 200 बाउंसर की ड्यूटी लगाई जाएगी। आलिया के भाई राहुल भट्ट ने इस बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें