फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: रणबीर-आलिया ने बेची अपनी शादी की फुटेज, जानें कहां और कैसे देख सकते हैं वीडियो

Fri, 15 Apr 2022 10:56 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया और रणबीर ने अपनी शादी के राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म को 90 से 110 करोड़ रुपये में बेचे हैं।
विज्ञापन
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सभी को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वह अब आ चुका है। आखिरकार आलिया भट्ट अब आलिया कपूर बन गई हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं और उनके फैंस आलिया को रणबीर कपूर की दुल्हनिया बने देखने के लिए उत्सुक हैं। दोनों की झलक पाने के लिए बेताब फैंस के लिए हमारे पास एक ऐसी खबर है, जिसे सुन उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और आलिया की शादी को इसलिए प्राइवेट रखा गया है क्योंकि एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को इस शादी की तस्वीरें और वीडियो स्ट्रीम करने का अधिकार दिया गया है। हालांकि इस बात की न तो रणबीर की टीम ने पुष्टि की है और न ही आलिया की टीम की ओर से कोई बयान आया है।

सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले महीनों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की फुटेज को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शादी के वीडियो और फोटो के राइट्स आलिया और रणबीर द्वारा इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को भारी रकम में बेचे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया और रणबीर ने अपनी शादी के राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म को 90 से 110 करोड़ रुपये में बेचे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन अगर ऐसा होता है, तो इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है क्योंकि रणबीर और आलिया की ब्रांड वैल्यू ही इतनी ज्यादा है कि यह उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। आलिया और रणबीर सिलेक्टेड फिल्में करते हैं, लेकिन दोनों ही उन फिल्मों के लिए मोटी फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा दोनों ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें