फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: फैन ने दिया कपूर परिवार को खास तोहफा, रिद्धिमा कपूर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sun, 17 Apr 2022 02:27 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फैंस लगातार इंटरनेट पर इस बिग फैट वेडिंग से जुड़ी अपडेट्स और फोटोज शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देख जहां कुछ लोग हैरान हैं तो वहीं कुछ इस देख भावुक हो उठे।
विज्ञापन
कपूर परिवार - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट आखिरकार लंबे रिलेशन के शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बीते दिनों हुई इस शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं। फैंस इंटरनेट पर इस बिग फैट वेडिंग से जुड़ी अपडेट्स और फोटोज शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देख जहां कुछ लोग हैरान हैं तो वहीं कुछ इसे देख भावुक हो उठे।

दरअसल, रणबीर और आलिया की शादी में यूं तो सब कुछ परफेक्ट था, लेकिन कमी थी तो बस एक शख्स की, रणबीर के पिता दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की। इस खास मौके पर ना सिर्फ रणबीर बल्कि उन्हें चाहने वाला हर इंसान ऋषि कपूर को याद कर रहा था। ऐसे में एक यूजर ने अभिनेता की इस कमी को पूरा करने की एक छोटी लेकिन प्यारी सी कोशिश की।

विज्ञापन





रणबीर- आलिया के एक फैन ने सोशल मीडिया पर कपूर परिवार की तस्वीर को एडिट करते हुए इसमें ऋषि कपूर को भी जोड़ दिया। ऋषि कपूर के साथ इस फोटो के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वहीं, इसे देख ऋषि की पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने इसके एक वीडियो को शेयर करते हुए खुशी जाहिर की।

विज्ञापन

रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "यह एडिट पसंद आया ... साझा करने के लिए धन्यवाद।" इससे पहले हाल ही में सामने आई रणबीर- आलिया की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों में रणबीर कपूर भी अपने पिता को याद करते नजर आए। सामने आईं इन तस्वीरों में रणबीर ऋषि कपूर की तस्वीर पकड़े नजर आए थे। 

 

विज्ञापन


इसके अलावा नीतू कपूर ने भी अपने बेटे के इस मौके पर अपने पति दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को याद करते हुए अपनी मेहंदी में ऋषि का नाम लिखवाया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी इस मेहंदी को फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की थी। गौरतलब है कि इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को एक निजी समारोह में शादी की।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें