फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर के दीवानों में जुड़ा एक बड़ा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा लगता है, डायरेक्टर अनुराग बासू रणबीर कपूर के फैन हो चुके है। उन्होंने कहा है कि वह अगले दो सालों तक रणबीर कपूर के साथ ही काम करेंगे। वह अभी रणबीर के साथ 'जग्गा जासूस' की शुटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह किशोर कुमार के जीवन पर बनने वाली फिल्म की शुटिंग करेंगे।
विज्ञापन


अनुराग बासू कहते हैं कि 'रणबीर और मैं अच्छे दोस्त हैं। अगर मैं कोई फिल्म बना रहा हूं और रणबीर कैरेक्टर में फिट बैठते हैं तो मैं किसी और के बारे में क्यों सोचूं। ऐसा नहीं है कि मैं रणबीर को दिमाग में रखकर ही कहानियां लिखता हूं लेकिन वह एक शानदार एक्टर हैं और हर रोल में फिट बैठ जाते हैं।'

वैसे यह जोड़ी 'पिक्चर शुरू' नाम की प्रोडक्शन कंपनी में पार्टनर भी है। अनुराग 'इपिक चैनल' के लिए रवींद्रनाथ टैगोर की कहानियों के ऊपर एक सीरीज भी बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्दे पर किशोर कुमार का जीवन

गुजरे जमाने के मशहूर सिंगर व एक्टर किशोर कुमार की जीवन वर बनेने वाली फिल्म की शुटिंग जल्द शुरू होने वाली है। फिल्म के निर्देशक अनुराग बासू ने इसके लिए रणबीर कपूर को साइन किया है। फिलहाल ये दोनों 'जग्गा जासूस' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

फिल्म किशोर कुमार के निजी जीवन के अलावा उनके इंडस्ट्री के संघर्ष पर आधारित होगी। अनुराग बासू के अनुसार अगली फिल्म वह किशोर कुमार के जीवन पर फिल्म बनायेंगे। इसमें मुख्य किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इससे पहले अनुराग ने रणबीर को लेकर 'बर्फी' फिल्म बनाई थी। किशोर कुमार पर बनने वाली फिल्म, 'जग्गा जासूस' के बाद इस जोड़ी की तीसरी फिल्म होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें