फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बोले केआरके, भल्लालदेव के पास नहीं है दिमाग

Wed, 03 May 2017 12:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
'बाहुबली 2' देखने के बाद फिल्म को कार्टून बताने वाले केआरके एक बार फिर फिल्म के कास्ट को लेकर भड़ते दिख दे रहे हैं। दरअसल हाल ही में राणा दुग्गुबती ने केआरके को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद केआरके ने उन्हे ट्विटर पर ब्रेनलैस बता दिया। 
विज्ञापन


राणा दुग्गुबती के ट्विटर पर ब्लॉक करने के बाद केआरके ने एक स्क्रीनशॉट लिया और उसे ट्वीट के जरिये शेयर करते हुए लिखा कि मैने इस इडियट को कभी फॉलो ही नहीं किया था ना ही कभी इसके बारे में आज तक कोई ट्वीट किया, इसके बावजूद भी इसने मुझे ब्लॉक करके ये साबित कर दिया कि इसमें दिमाग नहीं है। 

I never followed this idiot neither tweeted about him till date. Still he blocked me to prove that he is brainless. pic.twitter.com/W93uhUOPuo— KRK (@kamaalrkhan) May 2, 2017
विज्ञापन



आपको बता दें 'बाहुबली 2' देखने के बाद केआरके ने ट्वीट पर रिव्यू देते हुए कहा था कि एसएस राजामौली सर ने बाहुबली 2 के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया है। 'मैं थिएटर में फिल्म देखने गया था, कार्टून नहीं।' उन्होंने लिखा कि बाहुबली-2 में न कहानी है, न इमोशन और न ही मनोरंजन, वो बस एक कंप्यूटर गेम की तरह है। 

केआरके यहीं नहीं रुके उन्होंने लिखा कि अगर मुगल-ए-आजम के डायरेक्टर के. आसिफ साहब ने 'बाहुबली 2' देखी होती तो वो राजामौली के घर उन्हें गोली मारने चले गए होते। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- संजय कपूर की पत्नी संग काम कर रही है कपूर खानदान की ये बेटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें