फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्टर प्लेन से बाहुबली 2' देखने के लिए पहुंचे 40 बांग्लादेशी फैंस

Wed, 03 May 2017 10:26 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
बाहुबली
विज्ञापन
'बाहुबली 2' का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। मंगलवार को 'बाहुबली 2' देखने के लिए करीब 40 बांग्लादेशी फैंस चार्टर प्लेन से ट्रैवल कर कोलकाता पहुंचे। किसी फिल्म के लिए ऐसी दीवानगी पहली बार देखने को मिली है।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इन बांग्लादेशी फैंस का कहना था कि हमने पूरा दो साल इस फिल्म का इंतजार किया है। इस ग्रुप ने सुबह की फ्लाइट ली थी ताकि शाम को कोलकाता पहुंचकर शाम का शो देख सकें।

ये भ्‍ाी पढ़ें- 'बाहुबली 2' को रजनीकांत का सलाम, कह गए इतनी बड़ी बात

इंडिया टुडे से बात करते हुए एक फैन ने बताया कि बाहुबली का पहला पार्ट मेगा हिट था। इसके बाद 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' ये जानने के लिए हम सब ने 2 साल तक इंतजार किया। फैंस को बाहुबली का दूसरा पार्ट भी बहुत पसंद आया।
विज्ञापन


ये भ्‍ाी पढ़ें- सिर्फ एक आंख से देख पाता है 'बाहुबली' का भल्लाल देव, जानिए राणा दग्गुबती का छिपा हुआ दुख

इस फिल्म चार दिन में 620 करोड़ की कमाई कर ली है। ये फिल्म दुनिया भर में करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिली की गई थी। फिल्म तेलुगु, तमिल और हिंदी समेत करीब 6 भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म में प्रभास, राणा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज ने दमदार अदाकारी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें