फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesari 2: राणा दग्गुबाती को पसंद आई अक्षय कुमार-माधवन की फिल्म, बोले- 'अलग-अलग भाषाओं में दिखाए जाने लायक है'

Sat, 12 Apr 2025 08:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Madhavan Movie Kesari 2: अक्षय कुमार और आर. माधवन की फिल्म 'केसरी 2' इस महीने बड़े परदे पर रिलीज होगी। हाल ही में राणा दग्गुबाती ने फिल्म की तारीफ की है।
विज्ञापन
केसरी 2-राणा दग्गुबाती - फोटो : एएनआई, इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म 'केसरी 2' जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज को कुछ दिन बाकी हैं। आज शनिवार को राणा दग्गुबाती ने इस फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह ऐसी फिल्म है, जिसे अलग-अलग भाषाओं में दिखाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


Amar Ujala Samvad: संवाद में शिरकत करेंगे इमरान हाशमी, सिनेमा और अभिनय से जुड़ी मजेदार बातों का करेंगे खुलासा

राणा ने फिल्म को बताया शानदार
राणा दग्गुबाती ने आज शनिवार को फिल्म 'केसरी 2' देखी। यह ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। राणा ने फिल्म के तेलुगु वर्जन के राइट्स खरीदे हैं और फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'अभी-अभी एक शानदार ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म देखी। 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग'।
 

तेलुगु दर्शकों तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश
आगे लिखा है, 'एक मजबूत और महत्वपूर्ण फिल्म, जो आपके अंदर के भारतीय को गहराई से जगाती है। यह ऐसी कहानी है, जो सभी भाषाओं में देखने लायक है। हम सुरेश प्रोडक्शंस इस सिनेमाई रत्न को तेलुगु दर्शकों तक सिनेमाघरों में बेहतरीन तरीके से पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। इसे जरूर देखें। इसमें अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन जैसे सितारों का शानदार अभिनय है'। 

यह खबर भी पढ़ें:
Karan Kundra: ज्योतिषी ने करण कुंद्रा के भविष्य को लेकर कही बड़ी बात, अभिनेता का क्या रहा रिएक्शन?
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने कहा शुक्रिया
राणा दग्गुबाती के इस पोस्ट पर अक्षय कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'फिल्म को लेकर आपके इन खूबसूरत शब्दों के लिए तहेदिल से शुक्रिया। फिल्म 'केसरी 2' जैसी फिल्म जब दिलों को छूती है, तो यह किसी पुरस्कार जैसा लगता है। तुम्हें खूब प्यार। बता दें कि 'केसरी 2' 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें