फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bheemla Nayak Collection: ‘भीमला नायक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वीकेंड पर पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Mon, 28 Feb 2022 04:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलुगू फिल्म ‘भीमला नायक’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने महज तीन दिनों में 100 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
भीमला नायक कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता पवन कल्याण और राणा दग्गुबाती स्टारर तेलुगू फिल्म ‘भीमला नायक’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ये फिल्म 25 फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फिल्म को फैंस का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ रहा है। ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने महज तीन दिन में दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जिससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म फैंस को किस हद तक पसंद आ रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

भीमला नायक कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
आंध्र प्रदेश बॉक्स ऑफिस के अनुसार, ‘भीमला नायक’ ने अपने पहले वीकेंड पर 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया है। फिल्म ने पहले सप्ताहंत में 110 करोड़ की टोटल कमाई की है। इस कलेक्शन में, फिल्म ने अकेले तेलुगू राज्यों से 76.5 करोड़ की कमाई की है। कर्नाटक में फिल्म ने 10.6 करोड़ रुपये की भारी कमाई की। 'भीमला नायक' ने अमेरिकी बाजारों से 15.4 करोड़ की कमाई की है।

भीमला नायक कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
भीमला नायक मलयालम फिल्म ‘टी’ का आधिकारिक रीमेक है, जिसमें एक नेता और पुलिस ऑफिसर के बीच की टकरार का जिक्र किया गया है। फिल्म में राणा ने राजनेता डेनियल शेखर का किरदार निभाया है और पवन कल्याण एसआई भीमला नायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी की शुरुआत राजनेता डेनियल शेखर की गिरफ्तारी के साथ होती है लेकिन नेता होने की वजह से डेनियल जेल में भी अपने नखरे दिखाता है और इसे एसआई भीमला नायक (पवन कल्याण) बर्दाश्त करता है। इसी वजह से दोनों के बीच दुश्मनी शुरू होती है और ऐसे ही फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।
विज्ञापन

भीमला नायक कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
पवन कल्याण और राणा दग्गुबाती दोनों ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और ये पहली बार है जब दोनों किसी फिल्म में एक साथ नजर आ रहे हैं। इसी वजह से दोनों के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इस फिल्म में दोनों के साथ नित्या मेनन भी नजर आई हैं। ‘भीमला नायक’ फिल्म की खास बात ये है कि इसमें जबरदस्त एक्शन परोसा गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें