फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामलीला' 29 नवंबर से, जारी हुआ पहला पोस्टर

Thu, 24 Jan 2013 12:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'रामलीला' का पहला पोस्टर जारी हो गया है। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी गयी है। यह फिल्म इसी साल 29 नवंबर को रिलीज होगी। आमतौर पर फिल्म का फर्स्ट लुक या पोस्टर फिल्म रिलीज के दो से तीन पहले जारी होते हैं, पर इस फिल्म के पोस्टर को रिलीज के लगभग दस महीने पहले जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


पोस्टर में दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह को ही दिखाया गया है। किरदारों की वेशभूषा भी फिल्म के नाम के अनुरूप ही है। फिल्म के नाम 'रामलीला' के पहले 'गलियों की रासलीला' जैसा स्लोगन लगाया गया है। फिल्म के पोस्टर में रणवीर सिंह नंगे बदन हैं जबकि दीपिका पादुकोन भारी-भरकम लहंगा पहने हुए हैं। इन दोनों के पांवों के नीचे बंदूकों का ढेर लगा हुआ है। फिल्म की कहानी जरा भी लीक नहीं हुयी है।



संजय लीला भंसाली इस बात को लेकर अतिरिक्ति संवदेनशील थे कि फिल्म की कोई भी इमेज बाहर न आए। वह चाहते हैं कि फिल्म की कहानी को लेकर भी सस्पेंस बना रहे। इसके लिए उन्होंने शूटिंग स्थल पर मोबाइल लाने तक की रोक लगा दी थी। ताकि फिल्म का कोई भी सीन फर्स्ट लुक रिलीज होने के पहले बाहर न आए। बड़े कलाकारों को भी शूटिंग के समय मोबाइल रखने की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें