अमिताभ बच्चन हालिया रिलीज एक फिल्म के बड़े दीवाने बन गए हैं। ये फिल्म उनको इतनी पसंद आई है कि उन्होंने इसको तीन बार देखा है।
हम बात कर रहे हैं संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' की। वैसे तो बिग बी ने इस फिल्म के प्रोमो आने के बाद ही रणवीर और दीपिका की कैमिस्ट्री की तारीफ करना प्रारंभ कर दिया था।
लेकिन फिल्म देखने के बाद तो वह इस जोड़ी के दीवाने ही बन बैठे हैं। भंसाली के निर्देशन के वो मुरीद हो गए हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में फिल्म की जमकर प्रशंसा की है।
उन्होंने लिखा है कि उनको फिल्म इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे तीन बार देखा। अमिताभ का कहना है कि अच्छा काम करने पर किसी दूसरे की प्रशंसा से काफी सुकून मिलता है।
उन्होंने दीपिका और रणवीर की जबर्दस्त तारीफ की है। वैसे अमिताभ खुद भी संजय लीला भंसाली के साथ ब्लैक जैसी अनोखी फिल्म में काम कर चुके हैं।
उनकी बहू ऐश्वर्या को बॉलीवुड में अगर किसी ने खास पहचान दिलाई तो वह भी भंसाली भी हैं ऐसे में अमिताभ का तारीफ करना तो बनता ही है।