फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाबा रामदेव उतरे 'पीके' के विरोध में

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनों दिन आमिर खान की फिल्म पीके के विरोध में कई बड़े नाम जुड़ते जा रहे हैं। अब इस फिल्म के विरोध में योगगुरु बाबा रामदेव का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन


बाबा रामदेव ने फिल्म में हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर दिखाए गए दृश्य और संवादों पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह हिन्दू धर्म का अपमान है।

इससे पहले द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती भी पीके फिल्म को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। मुंबई में इस फिल्म के विरोध में प्रदर्शन भी हो रहा है। जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता एलके आडवाणी ने फिल्म की प्रशंसा की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

बजरंग दल ने आमिर को गिरफ्तार करने की मांग में किया प्रदर्शन

आमिर खान की फिल्म पीके नये सिरे से विवादों में फंसती हुई नजर आ रही है। एक तरफ फिल्म का विरोध हो रहा है वहीं कट्टर हिन्दूवादी संगठन बजरंग दल ने फिल्म पीके के लिए आमिर खान को गिरफ्तार करने की मांग की है।

इसको लेकर संगठन ने मुम्बई में प्रदर्शन भी किया। वहीं फिल्म के पक्ष-विपक्ष को लेकर सोशल साइटों पर छिड़ी जंग, ट्रेंड में बनी हुई है। जबकि आमिर खान और राजकुमार हिरानी फिल्म को लेकर मीडिया के सामने कई बार सफाई दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें