फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने यश को दी 40वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'आप टॉक्सिक नहीं...'

Thu, 08 Jan 2026 11:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Actor Yash Birthday: आज यश अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने 'टॉक्सिक' एक्टर यश के लिए एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
यश और नमित मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज यश के 40वें जन्मदिन पर फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने उन्हें खास बधाई दी है। नमित ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास तस्वीर शेयर की और 'टॉक्सिक' एक्टर यश की जमकर तारीफ भी की।
विज्ञापन

नमित का पोस्ट
नमित मल्होत्रा कन्नड़ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता हैं। आज यश के जन्मदिन पर नमित ने अपने इंस्टाग्राम पर यश के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनों बातचीत करते दिख रहे हैं। फोटो के साथ नमित ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे दोस्त, साथी और दुनिया के सबसे शानदार सितारे को 40वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी ऊर्जा और रवैया बहुत संक्रामक और सकारात्मक है। आप जिस तरह नए मानक बनाते हैं और खेल बदलते हैं- चाहे कमाल की प्रतिभा हो या बेहतरीन, कन्नड़ से लेकर पूरे भारत और अब पूरी दुनिया तक- मुझे यह बहुत पसंद है। अपना दिन खूब एंजॉय करें और 2026 में जश्न मनाएं, क्योंकि हम सब आपके साथ मिलकर बहुत बड़ी-बड़ी सफलताएं हासिल करने वाले हैं।'

फिल्म 'रामायण' के बारे में
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में यश रावण के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु राम, साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। 'रामायण' का पहला भाग इस साल 2026 दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं 'रामायण' का दूसरा भाग साल 2027 की दिवाली पर रिलीज हो सकता है।
विज्ञापन

'टॉक्सिक' के बारे में
'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसे गीतू मोहनदास और यश ने लिखा है। यह गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार हैं। आज 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज किया गया, जिसे सेलेब्स और फैंस ने खूब पसंद किया। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: टॉक्सिक' एक्टर यश के जन्मदिन पर पत्नी राधिका पंडित ने शेयर की प्यारी तस्वीरें, लिखा- 'मेरे पसंदीदा...'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें