फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: हिंदी वर्जन से कितनी छोटी होगी इंग्लिश में डब हुई फिल्म? इस चीज के लिए किया गया एआई का इस्तेमाल

Fri, 18 Sep 2026 03:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana: फिल्म 'रामायण' के इंग्लिश वर्जन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जाता है कि यह फिल्म हिंदी वर्जन से छोटी होगी। इसके अलावा इस फिल्म में एआई के इस्तेमाल की भी जानकारी सामने आ रही है।
 
विज्ञापन
फिल्म रामायण - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। यह फिल्म इस साल दिवाली पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है और इसके ट्रेलर और 'जय जय राम' गाने ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींचा है। हालांकि फिल्म हिंदी में शूट की गई है, लेकिन इसे इंग्लिश समेत कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा। खबरों के मुताबिक इंग्लिश वर्जन का रनटाइम ओरिजिनल हिंदी फिल्म से कम होगा।
विज्ञापन

कितना छोटा होगा इंग्लिश वाला ट्रेलर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायण' का इंग्लिश वर्जन हिंदी वर्जन से 30 मिनट छोटा होगा। बताया जाता है कि इंग्लिश वर्जन में गाने नहीं होंगे और इंटरनेशनल दर्शकों को ध्यान में रखते हुए कुछ सीन भी काटे जाएंगे। जबकि भारतीय दर्शक गानों वाली तीन घंटे से ज्यादा लंबी फिल्मों के आदी हैं। इसलिए मेकर्स ने यह फैसला लिया है।

रामायण - फोटो : यूट्यूब
इंग्लिश वर्जन में हुआ एआई का इस्तेमाल
मेकर्स ने 'रामायण: पार्ट 1' का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज किया है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। असल में, कई लोगों को लगा कि इंग्लिश ट्रेलर हिंदी वर्जन से बेहतर है। हालांकि फिल्म इंग्लिश में शूट नहीं की गई है, लेकिन ट्रेलर में लिप-सिंक एकदम सही है। खबरों के अनुसार, मेकर्स ने सभी भाषाओं में लिप-सिंक को सही करने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसलिए न सिर्फ इंग्लिश ट्रेलर बल्कि रीजनल वर्शन के प्रोमो में भी लिप-सिंक एकदम सही है।

अनकस्टमड अर्थ: जारी हुआ वेब सीरीज का पहला लुक, अहम किरदारों में होंगे फ्रीडा पिंटो और सिद्धार्थ

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'रामायण'?
  • 'रामायण' दो हिस्सों में रिलीज होगी। 'पार्ट 1' इस साल दिवाली के दौरान बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
  • हालांकि, मेकर्स ने अभी तक रिलीज की सही तारीख नहीं बताई है।
  • वहीं, 'पार्ट 2' अगले साल दिवाली के दौरान बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पार्ट 1' का अंत हनुमान (सनी देओल) की एंट्री के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें