फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: फैन मेड पोस्टर शेयर कर 'रामायण' के मेकर्स ने दी राम नवमी की बधाई, फैंस ने की आधिकारिक पोस्टर की मांग

Sun, 06 Apr 2025 04:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Director Nitesh Tiwari: आज राम नवमी को हर कोई हर्षोल्लास से मना रहा है। इसी बीच फिल्म रामायण के निर्देशक नितेश तिवारी ने भगवान राम का फैन मेड पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन
फैन मेड पोस्टर शेयर कर 'रामायण' के मेकर्स ने दी राम नवमी की बधाई - फोटो : इंस्टाग्राम@niteshtiwari22
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की फिल्म "रामायण" को लेकर काफी समय से चर्चा बनी हुई है। फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, लेकिन फिल्म की स्टार कास्ट की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कथित तौर पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने शेयर की भगवान राम की तस्वीर
राम नवमी के दिन, नितेश तिवारी ने एक फैन द्वारा बनाई गई भगवान राम की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस ने नितेश से उनकी फिल्म रामायण के आधिकारिक पोस्टर की मांग की है। रामायण की कहानी को पहले भी कई बार फिल्मों और टीवी शो में दिखाया जा चुका है। लेकिन जब नितेश तिवारी ने अपनी रामायण फिल्म की घोषणा की, तो प्रशंसक बहुत खुश हुए।
 

नितेश का इंस्टाग्राम पोस्ट
राम नवमी के दिन नितेश तिवारी ने भगवान राम का एक फैन आर्ट शेयर किया, जिसमें भगवान राम हाथ में धनुष लिए नजर आ रहे हैं और पोस्टर पर लिखा है 'जय श्री राम'। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''भगवान राम का जीवन धर्म, सहनशीलता और क्षमा सिखाता है। उनके गुण उन्हें खास बनाते हैं और हर किसी के लिए प्रेरणा हैं।'' नितेश ने आगे लिखा, ''हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए ताकि दुनिया बेहतर बन सके।'' इसके अलावा नितेश ने उस फैन (नवीन कॉन्सेप्ट) का भी शुक्रिया किया, जिन्होंने यह शानदार तस्वीर बनाई।''
विज्ञापन

फैंस ने की आधिकारिक पोस्टर की मांग
नितेश के इस पोसटर के बाद फैंस ने कमेंट में फिल्म का आधिकारिक पोस्टर जल्दी रिलीज करने की मांग की है। कुछ फैंस ने कहा कि वे रणबीर, साई पल्लवी और यश को उनके किरदारों में देखने के लिए उत्साहित हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी। रामायण का पहला भाग 2026 दिवाली और दूसरा भाग 2027 दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:
Peddi Vs Nani: बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी-द पैराडाइज के बीच होगा कड़ा मुकाबला, राम चरण-नानी में कौन जीतेगा बाजी



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें